1. Hindi News
  2. बिहार
  3. तेज प्रताप यादव 14 जनवरी को देंगे चूड़ा दही का भोज, जानिए किस-किस को बुलाएंगे निमंत्रण में?

तेज प्रताप यादव 14 जनवरी को देंगे चूड़ा दही का भोज, जानिए किस-किस को बुलाएंगे निमंत्रण में?

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jan 06, 2026 09:48 pm IST,  Updated : Jan 06, 2026 11:04 pm IST

विधानसभा चुनाव के बाद से तेज प्रताप यादव एक बड़ी गैदरिंग करने जा रहे हैं। तेज प्रताप यादव मकर संक्रांति के अवसर पर चूड़ा दही का भोज करेंगे। इसमें किस-किस को बुलाना है? इसकी लिस्ट तैयार की जा रही है।

तेज प्रताप यादव- India TV Hindi
तेज प्रताप यादव Image Source : REPORTER INPUT

तेज प्रताप यादव चूड़ा दही का भोज 14 जनवरी को देंगे। लालू परिवार को भी चूड़ा दही के भोज में निमंत्रण दिया जाएगा। तेज प्रताप यादव सत्ता पक्ष और विपक्ष को भी चूड़ा दही के भोज में आमंत्रण देंगे। तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास ने ये जानकारी दी है।

लालू यादव ने पार्टी और परिवार दोनों से निकाला

तेज प्रताप यादव को लालू प्रसाद यादव ने पार्टी और परिवार दोनों से निकाल दिया है। तेज प्रताव यादव ने इस बार अलग पार्टी बनाकर चुनान भी लड़ा। तेज प्रताप यादव खुद तो चुनाव हारे ही। साथ ही उनकी पार्टी के सभी उम्मीदवार भी चुनाव हार गए।

अभी तक सार्वजनिक कार्यक्रमों से तेज प्रताप की थी दूरी

चुनावी हार के बाद तेज प्रताप यादव ने सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बना ली थी। वहीं, अब वह मकर संक्रांति के अवसर पर दही चूड़ा का आयोजन कर अपने आवास पर गैदरिंग करने वाले हैं। इसमें वह परिवार वालों, सरकार और विपक्ष के नेताओं को बुलाने की तैयारी में हैं।

उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को दिया निमंत्रण

तेज प्रताप यादव ने बिहार सरकार के मंत्री और उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को दही चूड़ा के भोज पर आमंत्रित किया है। इसकी जानकारी तेज प्रताव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि वह इस बार 26 M स्ट्रैंड रोड स्थित अपने आवास पर दही चूड़ा भोज का आयोजन कर रहे हैं।

 

बिहार का ये सांस्कृतिक और पारंपरिक आयोजन

बता दें कि बिहार में दही-चूड़ा का भोज मकर संक्रांति के अवसर पर एक प्रमुख सांस्कृतिक और पारंपरिक आयोजन है। यह त्योहार हर साल 14 जनवरी को मनाया जाता है। मान्यता है कि जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। तब ये त्योहार मनाया जाता है। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।