1. Hindi News
  2. बिहार
  3. VIDEO: बिहार में लालू-तेजस्वी की टेंशन बढ़ाएंगे तेज प्रताप यादव? 'ऑफिस' में दिखाया नया जलवा

VIDEO: बिहार में लालू-तेजस्वी की टेंशन बढ़ाएंगे तेज प्रताप यादव? 'ऑफिस' में दिखाया नया जलवा

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jun 07, 2025 08:28 am IST,  Updated : Jun 07, 2025 10:06 am IST

राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने सुबह सुबह ऑफिस पहुंचकर नया पोस्ट ट्वीट किया है, इस वीडियो से बिहार में सियासी हलचल बढ़ सकती है और लालू, तेजस्वी की टेंशन बढ़ सकती है। देखें वीडियो...

नए अवतार में दिखे तेज प्रताप यादव- India TV Hindi
नए अवतार में दिखे तेज प्रताप यादव Image Source : TWITTER (X)

पटना: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निष्कासित कर दिया है। उनके ट्विटर हैंडल से एक महिला के साथ  12 साल पुराने रिश्ते के खुलासे और उसके साथ शादी और कुछ पर्सनल फोटो वायरल होने के बाद लालू ने ये कड़ी कार्रवाई की थी। उसके बाद तेजप्रताप यादव इन दिनों सुर्खियों में हैं और सोशल मीडिया पर फोटो वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। शनिवार की सुबह सुबह तेज प्रताप यादव ने एक वीडियो पोस्ट किया है। 

तेज प्रताप का नया ट्वीट

हमें सदैव सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। सत्य का मार्ग कठिन अवश्य है पर विजय सदा सत्य के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति की होती है। राजा हरीश चंद्र ने सत्य के मार्ग पर चलते हुए अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा को दोबारा प्राप्त किया। पाडवों ने सत्य के मार्ग पर चलते हुए कौरवों को युद्ध में हराया था।

इससे पहले शुक्रवार को तेज प्रताप यादव ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह अपने ऑफिस में जाते दिख रहे हैं और साथ ही उन्होंने सपने को सच करने की बात भी कही है। बता दें कि जल्द ही बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित हो सकती हैं और सियासी पारा चरम पर है।

बिहार में तेज प्रताप ने बढ़ाया सियासी पारा

तेज प्रताप के इस नए वीडियो से बिहार की सियासत में भूचाल आ सकता है और साथ ही इस वीडियो ने फिर से लालू, तेजस्वी के साथ ही सबकी टेंशन बढ़ा दी है। वीडियो के साथ तेज प्रताप सपने को सच करने की बात कह रहे हैं। अब इस वीडियो को देखकर सवाल उठ रहे हैं कि तेज प्रताप यादव किस सपने की बात कर रहे हैं। क्या तेज प्रताप ने कोई नई पार्टी बना ली है? क्योंकि वीडियो में वो अपने ऑफिस में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज प्रताप एक घर में जा रहे हैं और इसके एक कमरे को ऑफिस की तरह बनाया गया है। कमरे में एक कुर्सी लगी है और कुर्सी के ठीक ऊपर दीवार पर लालू यादव और राबड़ी देवी की बड़ी तस्वीर लगी है। बैकग्राउंड में म्यूजिक बज रहा है, तेज प्रताप अंदर जा रहे हैं और कुर्सी खींचकर बैठ रहे हैं। तेज प्रताप ने इस वीडियो के साथ लिखा है- 'All our dreams can come true; if we have the courage to pursue them' इसका मतलब है कि हमारे सारे सपने सच हो सकते हैं, अगर हममें उन्हें पूरा करने का साहस हो।

आखिर किस सपने की बात कर रहे हैं तेज प्रताप यादव?

अब  तेज प्रताप के इस वीडियो ने बिहार में सियासी हलचल बढ़ा दी है कि आखिर वे किस सपने की बात कर रहे हैं। सियासी अटकलें लगाई जा रही हैं कि तेज प्रताप यादव कोई नई पार्टी बनाने जा रहे हैं। वीडियो सामने आते ही बयानबाजी शुरू हो गई है। हालांकि, तेज प्रताप ने आधिकारिक तौर पर अभी कुछ नहीं कहा है। उन्होंने पार्टी से निकाले जाने के अपने पिता की आज्ञा को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने अपने माता-पिता की आज्ञा का पालन करने का भी फैसला किया है और इसे लेकर भी ट्वीट किया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।