1. Hindi News
  2. बिहार
  3. तेजस्वी यादव ने 'स्मार्ट मीटर' को बताया 'चीटर मीटर', कहा- CM नीतीश भी एक "धोखेबाज" हैं

तेजस्वी यादव ने 'स्मार्ट मीटर' को बताया 'चीटर मीटर', कहा- CM नीतीश भी एक "धोखेबाज" हैं

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Sep 18, 2025 07:58 am IST,  Updated : Sep 18, 2025 08:00 am IST

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली NDA सरकार को बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं की जरा भी चिंता नहीं है।

तेजस्वी यादव- India TV Hindi
तेजस्वी यादव Image Source : PTI

पटना: नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने पूरे बिहार में लगाए जा रहे स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटरों को 'चीटर मीटर' (धोखाधड़ी करने वाले मीटर) करार दिया। उन्होंने  बुधवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार को बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं की जरा भी चिंता नहीं है।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यादव ने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी एक "धोखेबाज" हैं और आरोप लगाया कि वह 'इंडिया' गठबंधन की विकास योजनाओं की नकल करते हैं। तेजस्वी ने 'बिहार अधिकार यात्रा' के तहत बख्तियारपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, "ये स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर 'चीटर मीटर' (धोखाधड़ी करने वाले मीटर) हैं। लोग भारी-भरकम बिल से परेशान हैं और आर्थिक बोझ झेल रहे हैं, लेकिन सरकार उपभोक्ताओं की दिक्कतों की परवाह नहीं है।"

"महागठबंधन की योजनाओं की नकल करते हैं CM"

उन्होंने आरोप लगाया कि "अक्षम" बिहार सरकार अपराधियों और भ्रष्ट लोगों को संरक्षण देती है। तेजस्वी यादव ने कहा, "मुख्यमंत्री भी धोखेबाज हैं, जो महागठबंधन की योजनाओं की नकल करते हैं। वे वही योजनाएं घोषित करते हैं, जिन्हें हमने पहले प्रस्तावित किया था। यह थकी हुई औ नकलची सरकार अब बेनकाब हो चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता इसे बाहर का रास्ता दिखाएगी। हमारे पास एक दृष्टि है और हम सरकार बनाएंगे।"

भाजपा और उसके सहयोगी 'वोट चोर' हैं: तेजस्वी यादव

मोकामा में एक रोडशो के दौरान घोड़े पर सवार होकर जनता का अभिवादन करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जब राज्य में 'इंडिया' गठबंधन की सरकार बनेगी तो लोगों को रोजगार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी और पलायन पर रोक लगेगी। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने आरोप लगाया कि पार्टी ने बिहार की जनता को मताधिकार से वंचित करने के लिए निर्वाचन आयोग के साथ मिलीभगत की है। 

उन्होंने कहा, "भाजपा और उसके सहयोगी 'वोट चोर' हैं… ये लोग वोट चोरी में लगे रहते हैं।" राजद सूत्रों के अनुसार, 'बिहार अधिकार यात्रा' का पहला चरण 20 सितंबर को समाप्त होगा और दुर्गा पूजा के बाद इसके दोबारा शुरू होने की संभावना है। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

रेलवे ने शुरू किया 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान, सभी जोन के महाप्रबंधकों से जुड़ने की अपील

भारत के पड़ोस में फिर आया भूकंप, घर से निकल भागने लगे लोग; जाने कितनी थी तीव्रता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।