1. Hindi News
  2. बिहार
  3. तेजस्वी ने बता दी शपथ ग्रहण की तारीख, कहा- 26 नवंबर से पहले सभी अपराधी बंद मिलेंगे जेल में

तेजस्वी ने बता दी शपथ ग्रहण की तारीख, कहा- 26 नवंबर से पहले सभी अपराधी बंद मिलेंगे जेल में

 Published : Nov 02, 2025 04:55 pm IST,  Updated : Nov 02, 2025 05:07 pm IST

तेजस्वी यादव ने मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या के बारे में मौजूदा सरकार को घेरा है। तेजस्वी ने कहा कि आज पीएम मोदी बिहार आए हैं। इसलिए अनंत सिंह पर कार्रवाई की गई है।

तेजस्वी यादव- India TV Hindi
तेजस्वी यादव Image Source : PTI

बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवार एवं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने रविवार को दावा किया कि विधानसभा चुनाव के बाद विपक्षी गठबंधन राज्य में अगली सरकार बनाएगा तथा चुनाव परिणाम आने के चार दिन बाद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। तेजस्वी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘14 नवम्बर को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे और 18 नवम्बर को (इंडिया गठबंधन सरकार का) शपथ ग्रहण होगा।’ 

अनंत सिंह पर भी बोले तेजस्वी यादव

उन्होंने यह टिप्पणी पूर्व विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी को लेकर की। अनंत सिंह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार हैं और उनपर जन सुराज समर्थक दुलार चंद यादव की हत्या के मामले में कार्रवाई हुई है। 

महागठबंधन की सरकार बनेगी सब बदल जाएगा

तेजस्वी ने कहा, ‘इतनी गंभीर घटना हुई थी, इसलिए यह होना ही था। आज प्रधानमंत्री बिहार आ रहे हैं। उन्हें यह देखना चाहिए कि राज्य में शायद ही कोई दिन ऐसा बीतता हो जब कोई जघन्य अपराध न होता हो, लेकिन जैसे ही महागठबंधन की सरकार बनेगी, यह सब बदल जाएगा।’ 

18 नवंबरको होगा शपथ ग्रहण समारोह

उन्होंने कहा, ‘14 नवम्बर को परिणाम आएंगे और 18 नवम्बर को शपथ ग्रहण होगा। 26 नवम्बर से पहले हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी अपराधी, चाहे वे किसी भी जाति या धर्म के हों, जेल में हों और उनके खिलाफ सबसे कड़ी कार्रवाई की जाए।’

रूडी के बयान पर तेज्सवी ने साधा निशाना

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने तेजस्वी के इस बयान पर व्यंग्य करते हुए कहा, ‘तो उन्होंने ऐसी घोषणा कर दी है, लेकिन मुझे जानकारी मिली है कि वे विदेश यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बना रहे हैं, क्योंकि उन्हें पता चल गया है कि बिहार की जनता अब भी नीतीश कुमार पर भरोसा करती है। अगर ऐसा है, तो उन्हें अपनी यात्रा की योजना पहले बना लेनी चाहिए और आराम करना चाहिए।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।