1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 'तेजस्वी के मंसूबे पूरे नहीं होंगे, बस ख्याली पुलाव पकाते रहे जाएंगे', ललन सिंह ने किया पलटवार

'तेजस्वी के मंसूबे पूरे नहीं होंगे, बस ख्याली पुलाव पकाते रहे जाएंगे', ललन सिंह ने किया पलटवार

 Published : Aug 11, 2024 01:01 pm IST,  Updated : Aug 11, 2024 01:01 pm IST

तेजस्वी यदव ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव में आरजेडी की सरकार बनेगी और सीटें चार गुना बढ़ जाएंगी। इसी दावे पर ललन सिंह ने पलटवार किया।

lalan singh, Tejashwi- India TV Hindi
ललन सिंह, तेजस्वी यादव Image Source : PTI

पटना: तेजस्वी यादव बस ख्याली पुलाव ही पकाते रहेंगे, उनके मंसूबे कभी पूरे नहीं होने वाले हैं। यह बात केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए कहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनकी ख्वाहिश कभी पूरी नहीं होगी। 

तेजस्वी जो चाहते हैं वो उनकी कुंडली में नहीं

दरअसल,ललन सिंह से सवाल तेजस्वी यादव के बयान को आधार बना कर किया गया। तेजस्वी यदव ने दावा किया था कि अगर विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार हमारे सामने रहेंगे तो आरजेडी और मजबूत होगी। गठबंधन की सीटें चार गुणा बढ़ जाएंगी।  तेजस्वी के इस बयान पर ललन सिंह ने पलटवार किया और कहा कि उन्हें ख्याली पुलाव पकाने दीजिए और वह ख्याली पुलाव ही पकाते रह जाएंगे। उनकी जन्म कुंडली में जो उनकी चाहत है वह नहीं लिखी हुई है।

आरजेडी गठबंधन की सरकार बनेगी-तेजस्वी

बता दें कि बिहार विधान सभा के चुनाव को लेकर आरजेडी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बीते दिनों पटना में आयोजित अल्पसंख्यक मोर्चा का सम्मेलन था। जिसमें तेजस्वी यादव मौजूद थे। यहां पहुंचे लोगों को उन्होंने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आप लोग साथ देंगे तो हम विश्वास दिलाते हैं कि 2025 जो सरकार होगी वह आरजेडी महागठबंधन की होगी। अल्पसंख्यक को उचित भागीदारी मिलेगी। जब हम डिप्टी सीएम बने तो हमारे मंत्रिमंडल में तीन अल्पसंख्यक मंत्री थे। 

इंडी गठबंधन की सीटें चार गुणा बढ़ेंगी-तेजस्वी

उन्होंने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि सीएम रहते राजद को फायदा होगा और इंडी गठबंधन की सीटें चार गुणा बढ़ेंगी।  बिहार में वर्ष 2025 में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसे लेकर आरजेडी, जेडीयू, भाजपा सहित अन्य क्षेत्रीय राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। पार्टियों द्वारा कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के संबंध में दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। मौजूदा समय में बिहार में एनडीए की सरकार है। माना जा रहा है कि आगामी चुनाव में एनडीए का चेहरा नीतीश कुमार ही होंगे। (इनपुट-आईएएनएस)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।