1. Hindi News
  2. बिहार
  3. तेजस्वी यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- 'तूफानों से लड़ने में मजा ही कुछ और है, हमने चुना है संघर्ष पथ'

तेजस्वी यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- 'तूफानों से लड़ने में मजा ही कुछ और है, हमने चुना है संघर्ष पथ'

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Oct 13, 2025 02:15 pm IST,  Updated : Oct 13, 2025 02:27 pm IST

तेजस्वी यादव के खिलाफ आज ही IRCTC घोटाला मामले में आरोप तय किए गए हैं। इसके बाद तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर सीधे निशाना साधा है। तेजस्वी ने कहा, 'जब तक मेरी उम्र है, बीजेपी से लड़ते रहेंगे।'

तेजस्वी यादव- India TV Hindi
तेजस्वी यादव Image Source : PTI

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बयानबाजी तेज है। आज ही दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आईआरसीटीसी घोटाले में लालू परिवार के खिलाफ आरोप तय किए हैं। इसमें तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी का भी नाम शामिल है। लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव आज दिल्ली में है। आज ही तेजस्वी यादव की राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के संग बैठक होने वाली है। सोमवार शाम तक महागठबंधन के सीट शेयरिंग का फार्मूला भी तय हो जाएगा। 

तूफानों से लड़ने में मजा ही कुछ और- तेजस्वी

इस बीच, तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'जब तक दंगाई एवं संविधान विरोधी बीजेपी सत्ता में है और मेरी उम्र है बीजेपी से लड़ते रहेंगे। तूफानों से लड़ने में मजा ही कुछ और है। हमने संघर्ष पथ चुना है। संघर्ष पथ पर चलते-चलते अच्छे मुसाफिर बन निश्चित ही मंजिल प्राप्त करेंगे।'

हम लड़ेंगे और जीतेंगे- तेजस्वी

इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा, 'एक महीना पहले बिहार आकर गृहमंत्री अमित शाह जी हमें धमकी दे रहे थे कि हमको चुनाव लड़ने लायक नहीं छोड़ेंगे। हम लड़ेंगे और जीतेंगे। हम बिहारी है बिहारी, बाहरी से नहीं डरते।'

आज होनी है अहम बैठक

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए विपक्षी महागठबंधन (RJD, कांग्रेस, वाम दल, VIP) की सीट शेयरिंग को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। आज दिल्ली में इसको लेकर तेजस्वी यादव और राहुल गांधी के बीच अहम बैठक होनी है।  

RJD को मिल सकती हैं ज्यादा सीटें

सूत्रों के अनुसार, RJD को सबसे ज्यादा सीटें (लगभग 130-137) मिलने की संभावना है, जबकि कांग्रेस को 54-58 सीटें मिल सकती हैं। छोटे दलों के बीच VIP और वाम दलों की मांगों के कारण थोड़ा गतिरोध है, लेकिन दिल्ली में RJD नेता लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेतृत्व की बैठक के बाद सीट शेयरिंग के फार्मूले की घोषणा हो सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।