1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आतंकियों ने एयर इंडिया की फ्लाइट को किया हाईजैक? मचा हड़कंप, जानें सच

बिहार: गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आतंकियों ने एयर इंडिया की फ्लाइट को किया हाईजैक? मचा हड़कंप, जानें सच

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Dec 12, 2025 08:33 am IST,  Updated : Dec 12, 2025 08:33 am IST

गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट को तीन आतंकियों ने हाईजैक कर लिया। बिहार की एटीएस ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया।हाईजैक की सूचना से एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। लेकिन यात्रियों की सुरक्षा को लेकर किया गया ये मॉक ड्रिल था।

मॉक ड्रिल से मचा हड़कंप- India TV Hindi
मॉक ड्रिल से मचा हड़कंप Image Source : REPORTER

बिहार: गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की नियमित फ्लाइट एयरबस–319, जो पटना से कोलकाता जा रही  थी, उस फ्लाइट को गुरुवार की देर शाम आतंकियों द्वारा हाईजैक करने की सूचना मिली। इस सूचना के मिलते ही हड़कंप मच गया। एटीसी को सूचना मिली कि भारतीय पंजीकृत विमान VT –XYZ कॉल साइन ABC–123 जिसमे 6 क्रू और 156 यात्री सवार है, वह तीन आतंकियों के कब्जे में है।आतंकियों के द्वारा फ्लाइट को गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारा गया है। हाईजैक की सूचना मिलते ही सीआईएसएफ की क्यूआरटी टीम, बिहार एटीएस और जिला प्रशासन सक्रिय हो गया।

दो आतंकियों को किया गया ढेर, एक गिरफ्तार

इसके बाद एहतियातन पूरे एयरपोर्ट परिसर की घेराबंदी कर दी गई और संवेदनशील स्थान पर अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात किया गया। वहीं एयरपोर्ट पर अधिकारियों के द्वारा महत्वपूर्ण विभागों द्वारा हाईजैकिंग की घटनाओं पर कार्रवाई को लेकर समीक्षा बैठक की गई। डेढ़ से दो घंटे तक एटीएस की टीम ने ऑपरेशन चलाते हुए दो आतंकियों को ढेर कर दिया, वहीं एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद सभी 156 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बाद में बताया गया कि ये मॉक ड्रिल था और इसके सफल आयोजन को लेकर इसमें लगी सभी टीमों को धन्यवाद दिया गया।

हाई जैकिंग की घटना में कैसे काम करता है सिस्टम

एयरपोर्ट के कार्यकारी निदेशक अवधेश कुमार ने बताया कि गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैकिंग मॉक एक्सराइज की गई थी, लेकिन इसे ठीक उसी तरह से अंजम दिया गया, जैसा किसी भी आतंकी गतिविधि के बाद हो सकता है। विमानपत्तन समिति किसी भी हवाई अड्डे पर हाईजैकिंग की घटनाओं में सक्रिय की जाने वाली महत्वपूर्ण समिति होती है। समिति में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण,केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के साथ जिला प्रशासन, राज्य पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, एयरलाइन ऑपरेटर सहित अन्य सभी महत्वपूर्ण विभागों द्वारा फ्लाइट की हाई जैकिंग की घटनाओं में कार्रवाई करती है। 

(गया से अजित कुमार की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।