1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 'एक लकड़ी दे दो या एक वोट दो', टिकट नहीं मिलने से नाराज नेता 'कफ़न' ओढ़कर नामांकन करने पहुंचे, पार्टी को जी भर कोसा

'एक लकड़ी दे दो या एक वोट दो', टिकट नहीं मिलने से नाराज नेता 'कफ़न' ओढ़कर नामांकन करने पहुंचे, पार्टी को जी भर कोसा

 Published : Oct 21, 2025 08:55 am IST,  Updated : Oct 21, 2025 08:55 am IST

अररिया में अजब ही नजारा देखने को मिला। यहां बीजेपी से नाराज एक नेता कफन ओढ़कर नामांकन दाखिल करने पहुंच गए। उनके साथ समर्थक भी मौजूद थे।

Kafan, nomination, Bihar election- India TV Hindi
कफन ओढ़कर नामांकन के लिए पहुंचे Image Source : REPORTER INPUT

अररिया:  बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन सोमवार को खत्म हो चुका है। पार्टियों से नाराज नेता निर्दलीय नामांकन दाखिल कर चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। इस बीच अररिया में अजब ही नजारा देखने को मिला। यहां एक नेता कफन ओढ़कर नामांकन दाखिल करने पहुंच गए। उनके साथ समर्थक भी मौजूद थे। गले में माला और बदन पर कफन लपेटे इस नेताजी को हर कोई अचरज भरी नजर से देख रहा था। टिकट नहीं मिलने से नाराज नेता ने पार्टी को खूब कोसा।

पत्नी और समर्थकों के साथ नामांकन के लिए पहुंचे

अररिया नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र से टिकट नहीं मिलने से नाराज एक बीजेपी नेता 'कफ़न' ओढ़कर नामांकन करने पहुंचे। साथ में उनकी पत्नी और समर्थक भी थे। नेता जी की वेषभूषा देखकर वहां मौजूद लोग हैरान हो गए। इस नेता का नाम है पंडित अजय झा। वे बीजेपी से चुनाव लड़ना चाह रहे थे लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इससे नाराज होकर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया और कफन ओढ़कर नामांकन कराने पहुंचे।

एक लकड़ी दे दो या फिर एक वोट

टिकट नहीं मिलने से नाराज अजय झा ने बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने पार्टी पर ब्राह्मणों की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मैं नरपतगंज का मैं बेटा हूं। मैं कफन ओढ़ चुका हूं कि अगर आप इस बेटा इस भाई को आशीर्वाद देकर के इस कफन को उतार दीजिए या फिर हमें इस कफन के साथ दफना दीजिए। उन्होंने कहा कि एक लकड़ी दे दो या फिर एक वोट। नहीं तो इस कफन में मैं चला जाऊंगा। उन्होंने कहा कि ब्लॉक लेवल पर भ्रष्ठाचार काफी ज्यादा है। 

नेताओं ने ठगने का काम किया

अजय झा ने कहा कि वे लम्बे समय से बीजेपी की सेवा कर रहे हैं। तन मन धन सभी कुछ पार्टी को दिया। लेकिन जिले से लेकर दिल्ली तक के नेताओं ने ठगने का काम किया। अजय झा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि वे एकमात्र बेदाग नेता हैं बाकी नेताओं ने पार्टी को बर्बाद कर दिया। अजय झा ने कहा कि पार्टी शीर्ष नेताओं ने टिकट का वादा किया था लेकिन नहीं दिया।

अररिया से अरुण कुमार की रिपोर्ट 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।