1. Hindi News
  2. बिहार
  3. नेताओं ने आने में किया लेट, तो सिर पर कुर्सी रखकर निकल गईं महिलाएं; देखें VIDEO

नेताओं ने आने में किया लेट, तो सिर पर कुर्सी रखकर निकल गईं महिलाएं; देखें VIDEO

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Oct 26, 2025 02:28 pm IST,  Updated : Oct 26, 2025 03:19 pm IST

एनडीए के प्रधान चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह शुरू होने से पहले ही महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सब्र टूट गया। इस दौरान कुछ महिलाएं कुर्सियां उठाकर ले गईं।

फारबिसगंज में एनडीए कार्यालय उद्घाटन के दौरान हंगामा- India TV Hindi
फारबिसगंज में एनडीए कार्यालय उद्घाटन के दौरान हंगामा Image Source : REPORTER

बिहार के फारबिसगंज स्थित दीनदयाल चौक पर रविवार को एनडीए के प्रधान चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान बड़ा हंगामा देखने को मिला। कार्यालय का उद्घाटन समारोह शुरू होने से पहले ही महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सब्र टूट गया, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई और कुछ महिलाएं कुर्सियां उठाकर ले गईं।

छठ पूजा सामग्री की थी उम्मीद

जानकारी के अनुसार, एनडीए के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन का समय शाम 4:00 बजे तय था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय महिलाएं पहुंची हुई थीं। महिलाओं की बड़ी संख्या में जुटने का मुख्य कारण यह था कि उन्हें उम्मीद थी कि चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर उन्हें छठ पर्व के लिए साड़ी और अन्य पूजन सामग्री मिलेगी।

कुर्सियां लेकर निकलीं महिलाएं

महिलाएं सुबह से ही छठ सामग्री की उम्मीद में नेताओं का इंतजार कर रही थीं। जब शाम 4:00 बजे का निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी नेतागण उद्घाटन के लिए नहीं पहुंचे, तो इंतजार कर रही महिलाओं का सब्र का बांध टूट गया। नाराज महिलाओं ने इसके बाद कुर्सियों पर हाथ फेरना शुरू कर दिया। देखते ही देखते कई महिलाएं गाली-गलौज करते हुए कुर्सियों को अपने माथे पर उठाकर चुनावी कार्यालय से बाहर निकलने लगीं।

कार्यकर्ताओं ने रोका, लेकिन...

हालांकि, मौके पर मौजूद स्थानीय कार्यकर्ताओं और टेंट हाउस के लोगों ने हस्तक्षेप कर महिलाओं को ऐसा करने से रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक कई महिलाएं कुर्सियां लेकर चलते बनी थीं। इस घटना के कारण चुनावी कार्यालय के उद्घाटन समारोह से पहले ही वहां अव्यवस्था और तनाव की स्थिति बन गई।

(रिपोर्ट- अरुण कुमार)

ये भी पढ़ें-

ISIS की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश, ज्ञानवापी जज को 'काफिर' बताकर हत्या की दी गई धमकी; आतंकी अदनान पर FIR

लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आग की लपटों में घिरी डबल डेकर एसी स्लीपर बस, बड़ा हादसा होते-होते टला; देखें VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।