1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Video: पति के सामने ही कार में जिंदा जली पत्नी, अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे थे वापस

Video: पति के सामने ही कार में जिंदा जली पत्नी, अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे थे वापस

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jun 15, 2024 06:40 pm IST,  Updated : Jun 15, 2024 07:12 pm IST

छपरा जिले में एक महिला की कार में जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी अयोध्या से दर्शन करके वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक कार में आग लग गई।

पति के सामने ही कार में जिंदा जली पत्नी।- India TV Hindi
पति के सामने ही कार में जिंदा जली पत्नी। Image Source : INDIA TV

छपरा: जिले के तरैया इलाके में एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला। यहां पर एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया और कार धू-धूकर जलने लगी। वहीं कार में आग लगने से उसमें सवार एक महिला की जिंदा जलकर मौत भी हो गई। महिला को बचाने के लिए लाख प्रयास किए गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि एक साल पहले ही महिला की शादी हुई थी और कार में पति-पत्नी ही सवार थे। दोनों लोग अयोध्या से वापस लौट रहे थे, इसी दौरान ये हादसा हुआ।

बाल-बाल बचा पति

पूरा मामला छपरा जिले के तरैया थाना क्षेत्र का है। यहां पर एसएच 104 पर स्थित बगही गांव के पास एक कार में अचानक आग लग गई। पूरा मामला सुबह चार बजे का ही बताया जा रहा है। घटना के दौरान कार में पति-पत्नी सवार थे। वहीं आग लगने की इस घटना में पति बाल-बाल बच गया, जबकि पत्नी की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग लगने की इस घटना में जिंदा जलकर मरने वाली महिला की पहचान अवतार नगर के पकवलिया गांव निवासी दीपक राय की पत्नी सोनी देवी के रूप में हुई है।

पिछली सीट पर सो रही थी पत्नी

बताया जा रहा है कि दीपक राय और उनकी पत्नी सोनी देवी अयोध्या धाम दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद दोनों कार से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी कार में आग लग गई। घटना के समय सोनी देवी पिछली सीट पर सो रही थी। अचानक आग लगते ही कार लॉक हो गई और पति किसी तरह से बाहर निकला। उसकी आंखों के सामने ही पत्नी की जलकर मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस ने परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया। (इनपुट- बिपिन श्रीवास्तव)

यह भी पढ़ें- 

पड़ोसी को जिंदा जलाने गया शख्स खुद जला, हुई मौत; जानें किस बात का था विवाद

Fact Check: कंगना को थप्पड़ मारने वाली कॉन्स्टेबल के साथ दिखे राहुल गांधी? जानें क्या है पूरा सच

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।