1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. देश में सबसे पहले आएगें 10 रुपए के प्लास्टिक नोट

देश में सबसे पहले आएगें 10 रुपए के प्लास्टिक नोट

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 03, 2015 10:39 am IST,  Updated : Jul 03, 2015 11:58 am IST

चेन्नई: दस रुपए के नोटों के साथ रिजर्व बैंक जल्द ही देश में प्लास्टिक के करेंसी नोटों की शुरआत कर सकता है। बैंक के एक बड़े अधिकारी के अनुसार इसके परीक्षण आदि की प्रक्रिया आगामी

देश में सबसे पहले...- India TV Hindi
देश में सबसे पहले आएगें 10 रुपए के प्लास्टिक नोट

चेन्नई: दस रुपए के नोटों के साथ रिजर्व बैंक जल्द ही देश में प्लास्टिक के करेंसी नोटों की शुरआत कर सकता है। बैंक के एक बड़े अधिकारी के अनुसार इसके परीक्षण आदि की प्रक्रिया आगामी साल में पूरी कर ली जाएगी।

     
रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर आर गांधी ने आज कहा, प्लास्टिक करेंसी को शुरआत में एक मूल्य के नोट के साथ पेश किया जाएगा। हमने इसकी प्रक्रिया शुरू की लेकिन उसमें कुछ तकनीकी दिक्कतें आ गई थीं। अब हम इसे फिर से कर रहे हैं। आगामी साल में यह प्रक्रिया पूरी तरह चालू हो जाएगी। उनसे प्लास्टिक मुद्रा पर सवाल पूछा गया था।

रिजर्व बैंक फील्ड परीक्षणों के बाद काफी समय से प्लास्टिक के नोट शुरू करने की तैयारी कर रहा है। उसे एक अरब नोटों के लिए बोलियां मिली हैं। फरवरी, 2014 में सरकार ने संसद को सूचित किया था कि पांच शहरों में फील्ड परीक्षण के रूप में 10 रुपए के एक अरब प्लास्टिक के नोट उतारे जाएंगे। ये पांच शहर हैं कोच्चि, मैसूर, जयपुर, शिमला तथा भुवनेश्वर।

इसे भी पढ़े:- 1.14 रुपए में छपता है एक का नोट, जानिए नोटों की छपाई का खर्चा
   
प्लास्टिक नोटों की आयु करीब पांच साल होती है और इनकी नकल करना भी आसान नहीं होता। इसके अलावा कागज की तुलना में प्लास्टिक के नोट अधिक साफ होते हैं। प्लास्टिक के नोट सबसे पहले आस्ट्रेलिया में शुरू किए गए थे। पश्चिम के कई देशों में अब प्लास्टिक की करेंसी का चलन है।

अगली स्लाइड में जानिए क्या फायदे हैं प्लास्टिक नोट के

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

RBI