1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. अमेजन की वेबसाइट के साइट विजिटर्स हुए फ्लिपकार्ट से ज्यादा

अमेजन की वेबसाइट के साइट विजिटर्स हुए फ्लिपकार्ट से ज्यादा

 Written By: PTI
 Published : Jun 29, 2015 03:58 pm IST,  Updated : Jun 29, 2015 04:08 pm IST

मुंबई: ई-कॉमर्स कंपनियों के बीच खरीदारों को आकर्षित करने की होड़ के बीच अमेजन इंडिया ने मई माह में साइट पर आने वाले लोगों की साइट विजिट संख्या के लिहाज से फ्लिपकार्ट और स्नैपडील को

अमेजन की वेबसाइट के...- India TV Hindi
अमेजन की वेबसाइट के साइट विजिटर्स हुए फ्लिपकार्ट से ज्यादा

मुंबई: ई-कॉमर्स कंपनियों के बीच खरीदारों को आकर्षित करने की होड़ के बीच अमेजन इंडिया ने मई माह में साइट पर आने वाले लोगों की साइट विजिट संख्या के लिहाज से फ्लिपकार्ट और स्नैपडील को पीछे छोड़ दिया। इंटरनेट विश्लेषण कंपनी कॉम्स्कोर डाटा द्वारा तैयार आंकड़े के मुताबिक अमेजन इंडिया की साइट देखने वालों की संख्या मई में 2.36 करोड़ रही जो फ्लिपकार्ट से थोड़ी अधिक रही।

इस साल मई माह में फ्लिपकार्ट की साइट को 2.35 करोड़ नए ग्राहकों ने देखा जबकि स्नैपडील की वेबसाइट देखने वाले ग्राहकों की संख्या 1.79 करोड़ रही। गौरतलब है कि पिछले साल मई में 1.3 करोड़ नए ग्राहकों के साथ फ्लिपकार्ट काफी आगे थी जबकि अमेजन और स्नैपडील एक करोड़ साइट विजिट के साथ एक दूसरे के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा में थी।

अमेजन इंडिया ने हालांकि, इस पर टिप्पणी करने से इनकार किया लेकिन कहा कि वापस लौटकर आने वाले ग्राहकों की संख्या अच्छी थी।

खुदरा परामर्श टेक्नोपैक के अध्यक्ष अरविंद सिंहल ने कहा जहां नए ग्राहकों से ई-कॉमर्स में बढ़ती रुचि दिखती है लेकिन कंपनी के प्रदर्शन का बेहतर पैमाना बार-बार आने वाले ग्राहकों की संख्या है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।