1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. GST विधेयक के पारित होने की संभावनाएं काफी अधिक हैं: अरुण जेटली

GST विधेयक के पारित होने की संभावनाएं काफी अधिक हैं: अरुण जेटली

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jul 10, 2015 05:08 pm IST,  Updated : Jul 10, 2015 05:08 pm IST

नई दिल्ली: GST विधेयक पर अरुण जेटली ने उम्मीद जताई है कि यह संसद में पारित हो जाएगा। संसद का मॉनसून सत्र भी इस महीने शुरु हो जाएगा। एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान

GST विधेयक के पारित होने...- India TV Hindi
GST विधेयक के पारित होने की संभावनाएं काफी अधिक हैं

नई दिल्ली: GST विधेयक पर अरुण जेटली ने उम्मीद जताई है कि यह संसद में पारित हो जाएगा। संसद का मॉनसून सत्र भी इस महीने शुरु हो जाएगा। एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा, ‘कुछ लोग विधेयक का विरोध करने का प्रयास करेंगे। संसदीय लोकतंत्र में यह टकराव चलता रहता है। मेरा मानना है कि जीएसटी का पारित होना बहुत महत्वपूर्ण है। इसकी संभावनाएं काफी अधिक हैं।’

विपक्ष सरकार को कई मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है जैसे कि व्यापम घोटाला, ललित मोदी विवाद और सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना। वित्त मंत्री ने कहा कि नीतियों को और सुधारने की जरूरत है।

मंत्री ने कहा, ‘भारत एक चमकती जगह है। वैश्विक आर्थिक स्थिति काफी सुस्त है। भारत 7 से 7.5 प्रतिशत से 8 प्रतिशत की वृद्धि की ओर अग्रसर है। इसका लाभ लेने को भारत को अपनी आर्थिक नीति में सुधार करने की जरूरत है। इसके लिए देश में राजनीतिक समर्थन की भी जरूरत है।’

सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना पर वित्त मंत्री ने कहा कि इससे देश में गरीबी व दर्द का पता चलता है। इन आंकड़ों से जरूरतमंदों की स्थिति में सुधार के लिए नीतियां बनाने में मदद मिलेगी।

आप को बता दें कि GST लोकसभा में पारित हो चुका है फिलहाल राज्यसभा में सरकार के पास बहुमत नहीं है।  सरकार का वस्तु एवं सेवा कर को 1 अप्रैल, 2016 से लागू करने का इरादा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।