1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. BMW ने लॉन्च की नई मिनी कंट्रीमैन, कीमत 36.5 लाख रुपए

BMW ने लॉन्च की नई मिनी कंट्रीमैन, कीमत 36.5 लाख रुपए

 Written By: PTI
 Published : Aug 06, 2015 01:43 pm IST,  Updated : Aug 07, 2015 09:15 am IST

नई दिल्ली: लग्जरी कारें बनाने वाली जर्मन कंपनी BMW ने अपनी प्रीमियम कांपैक्ट कार मिनी कंट्रीमैन का एक बेहतर संस्करण लॉन्च किया है जिसकी दिल्ली शोरूम में कीमत 36.5 लाख रुपए है। इस लग्जरी कॉम्पैक्ट

BMW ने लॉन्च की नई मिनी...- India TV Hindi
BMW ने लॉन्च की नई मिनी कंट्रीमैन, कीमत 36.5 लाख रुपए

नई दिल्ली: लग्जरी कारें बनाने वाली जर्मन कंपनी BMW ने अपनी प्रीमियम कांपैक्ट कार मिनी कंट्रीमैन का एक बेहतर संस्करण लॉन्च किया है जिसकी दिल्ली शोरूम में कीमत 36.5 लाख रुपए है। इस लग्जरी कॉम्पैक्ट कार को विभिन्न खूबियों के साथ पेश किया गया है जिसमें छह एयरबैग, एंटी-लॉक ब्रेकिंग प्रणाली और रन-फ्लैट इंडिकेटर शामिल हैं।

BMW ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष फिलिप वोन सह्र ने कहा, नई मिनी कंट्रीमैन की आंतरिक और बाहरी साज सज्जा में चुनिंदा डिजाइन संबंधी बदलाव किए गए हैं। कंपनी ने भारत में मिनी को एक प्रीमियम छोटी कार ब्रांड के तौर पर 2012 में पेश किया था। देश में मिनी माडल की रेंज में मिनी 3-डोर, मिनी 5-डोर, मिनी कनवर्टिबल और मिनी कंट्रीमैन शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।