1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. BSNL ब्रॉडबैंड की न्यूनतम स्पीड होगी 2Mbps

BSNL ब्रॉडबैंड की न्यूनतम स्पीड होगी 2Mbps

 Written By: Agency
 Published : Sep 07, 2015 06:00 pm IST,  Updated : Sep 07, 2015 06:00 pm IST

गुड़गांव: सार्वजनिक क्षेत्र की BSNL एक अक्टूबर से अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों को कम से कम 2Mbps की स्पीड देगी। इसके लिए किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अपने परिचालन को पटरी

BSNL ब्रॉडबैंड की...- India TV Hindi
BSNL ब्रॉडबैंड की न्यूनतम स्पीड होगी 2Mbps

गुड़गांव: सार्वजनिक क्षेत्र की BSNL एक अक्टूबर से अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों को कम से कम 2Mbps की स्पीड देगी। इसके लिए किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अपने परिचालन को पटरी पर लाने का प्रयास कर रही कंपनी इस समय कम से कम 512 Kbps स्पीड की पेशकश करती है।

मार्च 2014 से मार्च 2015 के दौरान कंपनी के लगभग 1.78 करोड़ वायरलैस तथा 20 लाख से अधिक लैंडलाइन ग्राहक टूट गए। इस दौरान कंपनी का घाटा 7600 करोड़ रुपए रहा। दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज इस योजना की शुरआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि BSNL को अपने ग्राहकों से लगातार संवाद करना चाहिए तथा आज शुरू किए गए प्रयासों से डिजिटल इंडिया पहल में मदद मिलनी चाहिए। BSNL के चेयरमैन अनुपम श्रीवास्तव ने कहा, हमने इंटरनेट की स्पीड चार गुना की है। हम एक अक्तूबर से 2Mbps स्पीड सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी ने बीते कुछ महीनों में 15 लाख मोबाइल ग्राहक जोड़े हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।