1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. कोयला घोटाला में ED ने दर्ज किए 5 नए मामले

कोयला घोटाला में ED ने दर्ज किए 5 नए मामले

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 06, 2015 01:00 pm IST,  Updated : Jul 06, 2015 08:05 pm IST

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोयला घोटाला मामले में आपराधिक जांच के तहत देश के विभिन्न हिस्सों में कंपनियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के पांच ताजा मामले दर्ज किए हैं। ये FIR महाराष्ट्र, झारखंड,

कोयला घोटाला में ED ने...- India TV Hindi
कोयला घोटाला में ED ने दर्ज किए 5 नए मामले

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोयला घोटाला मामले में आपराधिक जांच के तहत देश के विभिन्न हिस्सों में कंपनियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के पांच ताजा मामले दर्ज किए हैं। ये FIR महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में स्थित कंपनियों के विरुद्ध दर्ज की गई हैं। इन मामलों को दर्ज करने से पहले ईडी ने इस दिशा में दायर सीबीआई की FIR का नोटिस लिया। इस तरह नए मामलों के साथ ही ईडी इस जांच में अबतक 40 से अधिक केस दर्ज कर चुकी है, जिनकी सीबीआई समानांतर रूप से जांच कर रही है।

हालिया दर्ज मामलों में ED इन कंपनियों के अधिकारियों और मालिकों के बयान दर्ज करने के लिए उनके खिलाफ समन जारी करने की प्रक्रिया शुरू करेगी। एजेंसी ने इन कंपनियों की कुछ संपत्ति कुर्क करने की भी योजना बनाई है। CBI भी IPC और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत करीब चार दर्जन मामले दर्ज कर चुकी है। सूत्रों के अनुसार, आपराधिक आरोप लगाने से पहले ED इन कंपनियों के कई दस्तावेजों और वित्तीय ब्योरों की जांच कर चुका है। ये कागजात उसे CBI से मिले थे। ईडी पूर्व कोयला राज्यमंत्री दसारि नारायण राव से भी पूछताछ कर चुकी है, जिन्हें कोयला घोटाला जांच मामलों में अन्य निजी पक्षकारों के साथ नामित किया गया है। वह इस जांच के तहत अबतक 200 करोड रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है। ईडी की प्राथमिकियों में दर्ज व्यक्तियों और कंपनियों की अचल संपत्ति एवं सावधि जमा समेत और संपत्तियों की कुर्की होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।