1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. 'लुकअप' से घर बैठे करें शॉपिंग

'लुकअप' से घर बैठे करें शॉपिंग

 Written By: IANS
 Published : May 30, 2015 07:43 pm IST,  Updated : May 30, 2015 07:43 pm IST

नई दिल्ली: खरीददारी के लिए धूप में घर से बाहर जाने का मन नहीं है, तो परेशान न हों। मेसेजिंग एप 'लुकअप' की मदद से आप अपने पासपड़ोस के स्टोर और दुकानों से घर बैठे

'लुकअप' से घर बैठे करें...- India TV Hindi
'लुकअप' से घर बैठे करें शॉपिंग

नई दिल्ली: खरीददारी के लिए धूप में घर से बाहर जाने का मन नहीं है, तो परेशान न हों। मेसेजिंग एप 'लुकअप' की मदद से आप अपने पासपड़ोस के स्टोर और दुकानों से घर बैठे खरीददारी कर सकती हैं। 'लुकअप' ने एसएमएस और व्हाट्सएप पर 'लुकअप लाइट' नाम से नया संस्करण शुरू किया है, जिसकी मदद से ग्राहक और उपभोक्ता अपने पास पड़ोस के स्टोर और दुकानों से संपर्क कर सकते हैं और यही नहीं खरीददारी के संबंध में विशेषज्ञों से सलाह भी ले सकते हैं।

यह एप्प निशुल्क और सुरक्षित है और खरीदारों को स्थानीय व्यवसायों से जोड़ता है।

'लुकअप' के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) दीपक रविंद्रन ने एक बयान में कहा, "हमारा प्रयास ऑफलाइन शॉपिंग के लिए खुद को गूगल जैसा बनाना है। हम आपके पास पड़ोस के स्टोर को सीधे आपसे जोड़कर खरीदारी के मामले में सूचनाएं और जानकारी प्राप्त करने और खरीददारी में मदद करते हैं।"

उपभोक्ताओं को मोबाइल कैमरे से एक तस्वीर खींचकर उसे लुकअप नंबर पर भेजने की जरूरत है और लुकअप की टीम आपके पास पड़ोस के स्टोर का पता लगाकर आपको सूचित करेगी।

लुकअप नंबर 9773997739 है। लुकअप ने खुदरा कंपनी संगीता मोबइल और यूनिवरसेल सहित फैशन ब्रांड जारा और टॉमी हिल्फिगर के साथ करार किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।