1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. निर्यात में लगातार सातवें महीने गिरावट, जून में 15.82 प्रतिशत घटा

निर्यात में लगातार सातवें महीने गिरावट, जून में 15.82 प्रतिशत घटा

 Written By: PTI
 Published : Jul 16, 2015 10:54 am IST,  Updated : Jul 16, 2015 10:56 am IST

नई दिल्ली: लगातार सातवें महीने गिरावट के साथ भारत का निर्यात जून में 15.82 प्रतिशत घटकर 22.28 अरब डॉलर पर आ गया। वैश्विक बाजारों में नरमी और कच्चे तेल में गिरावट से पेट्रोलियम उत्पादों का

निर्यात में लगातार...- India TV Hindi
निर्यात में लगातार सातवें महीने गिरावट, जून में 15.82 प्रतिशत घटा

नई दिल्ली: लगातार सातवें महीने गिरावट के साथ भारत का निर्यात जून में 15.82 प्रतिशत घटकर 22.28 अरब डॉलर पर आ गया। वैश्विक बाजारों में नरमी और कच्चे तेल में गिरावट से पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात प्रभावित हुआ।

पिछले साल जून में वस्तुओं का निर्यात 26.47 अरब डॉलर रहा था। आखिरी बार निर्यात में वृद्धि नवंबर, 2014 में दर्ज की गई थी जब यह 7.27 प्रतिशत बढ़ा था। आलोच्य माह में आयात भी 13.40 प्रतिशत घटकर 33.11 अरब डॉलर पर रहा। आयात में गिरावट की वजह तेल व सोने के आयात में गिरावट आना है।

इस तरह से, जून 2015 में व्यापार घाटा कम होकर 10.82 अरब डालर रह गया, जो जून, 2014 में 11.76 अरब डॉलर था। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, जिन प्रमुख निर्यातक क्षेत्रों में गिरावट दर्ज की गई, उनमें पेट्रोलियम उत्पाद करीब 53 प्रतिशत, इंजीनियरिंग करीब 5.5 प्रतिशत, चमड़ा एवं चमड़े से बने सामान करीब पांच प्रतिशत और रसायन 1.26 प्रतिशत शामिल हैं। निर्यातकों ने निर्यात में निरंतर गिरावट पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि सरकार को गिरावट रोकने के लिए तेजी से उपाय करने चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।