1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. हल्दीराम के उत्पाद आए FDA के जांच घेरे में

हल्दीराम के उत्पाद आए FDA के जांच घेरे में

 Written By: PTI
 Published : Jul 09, 2015 10:24 am IST,  Updated : Jul 09, 2015 10:26 am IST

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने आज अपने स्वास्थ्य नियामक से कहा कि वह हल्दीराम के पैकेट वाले स्नैक्स के नमूनों की जांच कराए ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वे खाने के लिए सही

हल्दीराम के उत्पाद आए...- India TV Hindi
हल्दीराम के उत्पाद आए FDA के जांच घेरे में

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने आज अपने स्वास्थ्य नियामक से कहा कि वह हल्दीराम के पैकेट वाले स्नैक्स के नमूनों की जांच कराए ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वे खाने के लिए सही हैं। सरकार ने खाद्य व दवा प्रशासन एफडीए से कहा है कि वह राज्य भर में इस फर्म के पैकेट वाले खाद्य उत्पादों के नमूने लेकर जांच करवाए।

यह कदम उन रिपोर्ट के बाद उठाया गया है जिनके अनुसार अमेरिका में इसके उत्पादों पर प्रतिबंध है। हल्दीराम देश का जाना माना ब्रांड है जो भुजिया सहित अनेक स्नैक्स बेचता है। राज्य मंत्री विद्या ठाकुर ने कहा कि उन्होंने इस बारे में एफडीए आयुक्त हर्षदीप कांबले को पत्र लिखा है और नमूनों की जांच की रिपोर्ट जल्द से जल्द देने को कहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।