1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. गंगाराम अस्पताल ने जारी किया डिजिटल स्वास्थ्य कार्ड

गंगाराम अस्पताल ने जारी किया डिजिटल स्वास्थ्य कार्ड

 Written By: PTI
 Published : Jul 09, 2015 06:50 pm IST,  Updated : Jul 09, 2015 06:53 pm IST

नई दिल्ली: समाज को डिजिटल आधार पर अधिकार संपन्न बनाने के मकसद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान की तर्ज पर सर गंगाराम अस्पताल ने आज बहु उद्देश्यीय डिजिटल स्वास्थ्य कार्ड जारी किया

गंगाराम अस्पताल ने...- India TV Hindi
गंगाराम अस्पताल ने जारी किया डिजिटल स्वास्थ्य कार्ड

नई दिल्ली: समाज को डिजिटल आधार पर अधिकार संपन्न बनाने के मकसद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान की तर्ज पर सर गंगाराम अस्पताल ने आज बहु उद्देश्यीय डिजिटल स्वास्थ्य कार्ड जारी किया ताकि रोगियों की चिकित्सा परिचर्या तक आसान पहुंच बन सके। गंगाराम अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डा. डी एस राणा ने बताया, डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के अंग के तहत हमने एसजीआरएच स्वास्थ्य कार्ड जारी किया है। यह बहु उद्देश्यीय स्मार्ट कार्ड है जो रोगियों को उनके स्वास्थ्य परिचर्या सूचनाओं को आसान पोर्टेबिलिटी देगा और चिकित्सा परामर्शदाता क्लीनिकल आंकड़ों तक आसान पहुंच बना सकेंगे।

यह कार्ड क्रेडिट कार्ड के आकार का है। इसमें स्मार्ट चिप प्रौद्योगिकी के साथ एक माइक्रो चिप होगी जिसमें रोगी के स्वास्थ्य संबंधी सभी सूचनाएं एकत्र होंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।