1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. आयकर भुगतान से पहले ये बातें जानेंगे तो होगा फायदा

आयकर भुगतान से पहले ये बातें जानेंगे तो होगा फायदा

 Written By: India TV Business Desk
 Published : May 12, 2015 06:14 pm IST,  Updated : May 13, 2015 10:47 am IST

नई दिल्ली: आयकर कानून से संबंधित ऐसी तमाम जानकारियां होती है जिनके न जानने पर हमें काफी मुश्किल होती है। अगर हमें यह मालूम चल जाए कि हम किन-किन मदों में आयकर छूट का लाभ

tax

एचआरए को लेकर क्या है आयकर कानून-

सामान्य नियम के मुताबिक अगर करदाता अपने निजी आवास में रहता है। मतलब अगर उसे अपने रहने के लिए आवासीय किराया अदा नहीं करना पड़ता है तो अगर करदाता का घर उसी शहर में घर है जहां उसका ऑफिस है तो वह किसी भी सूरत में कर छूट का दावा नहीं कर सकता है।  

बचत खाते और एफडी जमा पर करें कर छूट का दावा-

अगर कर दाता का बचत खाता है तो उसकी कमाई गई रकम पर मिलने वाला 10,000 रुपए तक का ब्याज कर से मुक्त होता है, हालांकि सावधि जमा के तहत मिलने वाला ब्याज आयकर देनदारी के दायरे में आता है।

दान पर भी मिलेगा लाभ, पर हर दान लाभ योग्य नहीं-

लोगों में यह गलत धारणा है कि डोनेशन 100 फीसदी रुप से कर दायरे के बाहर होता है। लेकिन हर किसी के दान और हर तरह के दान पर ऐसी सुविधा नहीं मिलती है। सिर्फ निजी धर्मार्थ संगठनों को दिए गए दान पर ही 50 फीसदी छूट दी जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Tax