1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. चाइल्ड सेफ्टी मुहिम को बढ़ावा देने के लिए गूगल ने की विशेष पहल

चाइल्ड सेफ्टी मुहिम को बढ़ावा देने के लिए गूगल ने की विशेष पहल

 Written By: India TV Business Desk
 Published : May 19, 2015 01:21 pm IST,  Updated : May 19, 2015 05:50 pm IST

नई दिल्ली: चाइल्ड सेफ्टी मुहिम को बढ़ावा देने के लिए गूगल ने भारत में काम कर रहे तीन एनजीओ को पांच लाख डॉलर की राशि देने की घोषणा की है। इस अनुदान के पीछे गूगल

तीन भारतीय एनजीओ को...- India TV Hindi
तीन भारतीय एनजीओ को गूगल ने अनुदान में दिए 5 लाख डॉलर

नई दिल्ली: चाइल्ड सेफ्टी मुहिम को बढ़ावा देने के लिए गूगल ने भारत में काम कर रहे तीन एनजीओ को पांच लाख डॉलर की राशि देने की घोषणा की है। इस अनुदान के पीछे गूगल का उद्देश्य गैर सरकारी संगठनों को स्मार्ट एप्लीकेशन के जरिए मदद देना है जिससे चाइल्ड सेफ्टी से जुड़े कार्यक्रमों और अभियानों को आगे बढ़ाया जा सके। यह अनुदान गूगल डॉज ओआरजी के जरिए दिया गया है।

यह अनुदान चाइल्डलाइन इंडिया फाउंडेशन ( यह 1098 के जरिए उन बच्चों को फ्री फोन सर्विस मुहैया कराती है जो जरूरतमंद होते हैं और उन्हें सुरक्षा की दरकार होती है), बचपन बचाओ आंदोलन (यह बच्चों को गुलामी, तस्करी, और बेगार से बचाता है) और ट्यूलिर (पूरे भारत में बच्चों को यौन शोषण से बचाने का काम करता है) को दिया गया है।

गूगल इंडिया और साउथ ईस्ट एशिया के प्रबंध निदेशक रंजन आनंदन ने बताया, “तकनीक जीवन को बदलने में काफी मददगार हो सकती है और हमें खुशी हो रही है कि हम भारत में काम कर रहे तीन गैर-लाभकारी संगठनों को मदद मुहैया करा रहे हैं। ये चाइल्ड लाईफ फाउंडेशन, बचपन बचाओ आंदोलन और ट्यूलिर हैं।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।