1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. ग्रीस संकट: यूरोजोन में सहमति, सख्त सुधारों पर 96 अरब डॉलर का बेलआउट पैकेज

ग्रीस संकट: यूरोजोन में सहमति, सख्त सुधारों पर 96 अरब डॉलर का बेलआउट पैकेज

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jul 13, 2015 03:49 pm IST,  Updated : Jul 13, 2015 03:51 pm IST

ब्रसेल्स: ग्रीस संकट पर यूरोजोन के सदस्य देशों के बीच तीसरे बेलआउट पैकेज पर चर्चा के बाद सोमवार को समझौता हो गया है। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क ने यह जानकारी दी। बीबीसी की

ग्रीस संकट: यूरोजोन...- India TV Hindi
ग्रीस संकट: यूरोजोन में सहमति, सख्त सुधारों पर बेलआउट पैकेज

ब्रसेल्स: ग्रीस संकट पर यूरोजोन के सदस्य देशों के बीच तीसरे बेलआउट पैकेज पर चर्चा के बाद सोमवार को समझौता हो गया है। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क ने यह जानकारी दी। बीबीसी की रिर्पोट के मुताबिक, टस्क ने ट्वीट कर कहा, "गंभीर सुधारों और वित्तीय मदद के साथ ग्रीस को एक बेलआउट पैकेज देने की तैयारी है।"

यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जीन क्लॉड जंकर ने कहा, "ग्रीस को यूरोजोन से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। किसी की हार या जीत नहीं हुई है। मुझे नहीं लगता कि ग्रीस के लोगों को शर्मिदा होने की जरूरत है।"

ग्रीस के प्रधानमंत्री एलेक्सिस सिप्रास यूरोजोन के नेताओं के साथ 17 घंटे की मैराथन वार्ता के बाद सख्त सुधारों के लिए सहमत हो गए, जिसके बदले ग्रीस को 86 अरब यूरो यानी 96 अरब डॉलर का तीसरा बेलाउट पैकेज दिया जाएगा। पिछले पांच सालों में ग्रीस का यह तीसरा बचाव समझौता है।

ग्रीस यूरोजोन के कहे अनुसार बुधवार तक आर्थिक सुधारों के लिए विधेयक पारित कर सकता है। यूरोजोन के कई सदस्य देशों की संसदों को इस नए बेलाउट पैकेज को मंजूरी देनी है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।