1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. HDFC बैंक अपने ग्राहकों को देगा 10 सेकेंड में पर्सनल लोन

HDFC बैंक अपने ग्राहकों को देगा 10 सेकेंड में पर्सनल लोन

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 18, 2015 04:31 pm IST,  Updated : Jun 19, 2015 02:05 pm IST

नई दिल्ली: निजी क्षेत्र का देश का दूसरा सबसे बड़े HDFC बैंक ने अपने मौजूदा ग्राहकों के लिये 10 सेकेंड में कागजरहित तत्काल रिण योजना आज पेश की।      बैंक ने एक बयान में

अब 10 सेकेंड में लीजिए HDFC...- India TV Hindi
अब 10 सेकेंड में लीजिए HDFC बैंक से पर्सनल लोन

नई दिल्ली: निजी क्षेत्र का देश का दूसरा सबसे बड़े HDFC बैंक ने अपने मौजूदा ग्राहकों के लिये 10 सेकेंड में कागजरहित तत्काल रिण योजना आज पेश की।

    
बैंक ने एक बयान में कहा, HDFC बैंक केवल 10 सेकेंड में अपने ग्राहकों को पर्सनल लोन वितरित करेगा। इस योजना के साथ मौजूदा ग्राहकों के पास सातों दिन 24 घंटे पहले से मंजूर रिण राशि उपलब्ध होगी।
    
बयान के अनुसार रिण लेने की पूरी प्रक्रिया कागजरहित होगी और ग्राहक नेट-बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के जरिये बैंक खाते पर लॉग इन कर सकते हैं और एक क्लिक में रिण प्राप्त कर सकते हैं।
    
रिण पूरी तरह बिना किसी समस्या और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध होगा। ग्राहकों को विशेष रूप से स्वास्थ्य या अन्य आपात स्थिति में कर्ज के वितरण के लिये इंतजार नहीं करना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।