1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. HDFC बैंक ने बेस रेट किया सबसे कम, 0.35 प्रतिशत घटाकर 9.35 प्रतिशत किया

HDFC बैंक ने बेस रेट किया सबसे कम, 0.35 प्रतिशत घटाकर 9.35 प्रतिशत किया

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Sep 01, 2015 10:45 am IST,  Updated : Sep 01, 2015 10:45 am IST

मुंबई: HDFC बैंक ने आज अपनी आधार दर 0.35 प्रतिशत घटाकर 9.35 प्रतिशत कर दी। यह उद्योग में सबसे कम है। HDFC बैंक के इस कदम से दूसरे बैंक भी आधार दर में कटौती के

HDFC बैंक ने बेस रेट 0.35...- India TV Hindi
HDFC बैंक ने बेस रेट 0.35 प्रतिशत घटाकर 9.35 प्रतिशत की

मुंबई: HDFC बैंक ने आज अपनी आधार दर 0.35 प्रतिशत घटाकर 9.35 प्रतिशत कर दी। यह उद्योग में सबसे कम है। HDFC बैंक के इस कदम से दूसरे बैंक भी आधार दर में कटौती के लिए कदम उठा सकते हैं।

 

ये कटौती त्योहारों से पहले आई है। इस कटौती के बाद HDFC बैंक का बेस रेट सबसे कम हो गया है। HDFC बैंक के ट्रेजरी हेड आशीष पार्थसारथी का कहना है कि कॉस्ट ऑफ फंड में कमी आने के कारण बेस रेट में कटौती की गई है।

एक सूत्र ने कहा, HDFC बैंक ने अपनी आधार दर या न्यूनतम ब्याज दर कम कर उद्योग में सबसे नीचे 9.35 प्रतिशत पर लाने का निर्णय किया है। नई दर कल से प्रभावी होगी। फिलहाल भारतीय स्टेट बैंक (SBI), ICICI बैंक तथा HDFC बैंक की आधार दर 9.7 प्रतिशत है। बैंक ऑफ बड़ौदा का बेस रेट सबसे ज्यादा महंगा 9.9 फीसदी है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।