1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. IIP ग्रोथ से निराशा, मई में रही 2.7 फीसद

IIP ग्रोथ से निराशा, मई में रही 2.7 फीसद

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 11, 2015 07:58 am IST,  Updated : Jul 11, 2015 07:58 am IST

नई दिल्ली: मई में IIP आकड़ों में कमजोरी देखने को मिली। मई महीने में IIP ग्रोथ घटकर 2.7 फीसदी हो गई। जबकि अप्रैल में IIP ग्रोथ 3.4 फीसदी रही थी। अप्रैल की IIP ग्रोथ संशोधित

IIP ग्रोथ से निराशा, मई...- India TV Hindi
IIP ग्रोथ से निराशा, मई में रही 2.7 फीसद

नई दिल्ली: मई में IIP आकड़ों में कमजोरी देखने को मिली। मई महीने में IIP ग्रोथ घटकर 2.7 फीसदी हो गई। जबकि अप्रैल में IIP ग्रोथ 3.4 फीसदी रही थी। अप्रैल की IIP ग्रोथ संशोधित होकर 4.1 फीसदी से 3.4 फीसदी हो गई है।

महीने दर महीने आधार पर मई में मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ 5.1 फीसदी से घटकर 2.2 फीसदी हो गई है। मई में माइनिंग सेक्टर ग्रोथ 2.8 फीसदी रही है जबकि अप्रैल में माइनिंग सेक्टर की ग्रोथ 0.6 फीसदी रही थी।

महीने दर महीने आधार पर मई में इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर की ग्रोथ 6 फीसदी रही है जबकि अप्रैल में इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर की ग्रोथ 0.5 फीसदी रही थी। मई में बेसिक गुड्स की ग्रोथ 2.8 फीसदी से बढ़कर 6.4 फीसदी हो गई है।

महीने दर महीने आधार पर मई में कैपिटल गुड्स सेक्टर की ग्रोथ घटकर 1.8 फीसदी रही है जबकि अप्रैल में कैपिटल गुड्स सेक्टर की ग्रोथ 11.1 फीसदी रही थी। वहीं मई में कंज्यूमर गुड्स की ग्रोथ घटकर -1.6 फीसदी रही है जबकि अप्रैल में इसकी ग्रोथ 3.1 फीसदी रही थी।

महीने दर महीने आधार पर मई में इंटरमीडिएट गुड्स की ग्रोथ 1.2 फीसदी रही है जबकि अप्रैल में इंटरमीडिएट गुड्स ग्रोथ 3.3 फीसदी पर रही थी। मई में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स ग्रोथ महीने दर महीने आधार पर 1.3 फीसदी के मुकाबले -3.9 फीसदी रही है। वहीं मई में कंज्यूमर नॉन ड्यूरेबल्स ग्रोथ महीने दर महीने आधार पर 4.4 फीसदी से घटकर -0.1 फीसदी हो गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।