1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. भारत और दक्षिण कोरिया ने किए 7 समझौतों पर हस्ताक्षर

भारत और दक्षिण कोरिया ने किए 7 समझौतों पर हस्ताक्षर

 Written By: IANS
 Published : May 18, 2015 06:31 pm IST,  Updated : May 18, 2015 06:33 pm IST

सियोल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्युन-हे के बीच सात समझौते पर हस्ताक्षर हुए, जिसकी सूची इस प्रकार है। दोहरे कराधार निवारण और आयकर से संबंधित वित्तीय वंचना से संबंधित सहमति

भारत और दक्षिण कोरिया...- India TV Hindi
भारत और दक्षिण कोरिया के बीच हुए 7 समझौतों की सूची

सियोल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्युन-हे के बीच सात समझौते पर हस्ताक्षर हुए, जिसकी सूची इस प्रकार है। दोहरे कराधार निवारण और आयकर से संबंधित वित्तीय वंचना से संबंधित सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए।

विदेशी मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, एक सहमति पत्र समुद्री परिवहन और लॉजिस्टिक्स में सहयोग से संबंधित है। इसमें प्रौद्योगिकी, सूचना और अनुभव, नाविक प्रशिक्षण, विशेषज्ञों का आदान-प्रदान और बंदरगाह संचालन में साझेदारी के जरिए सहयोग भी शामिल है।

एक द्विपक्षीय समझौता दृश्य-श्रव्य सह-निर्माण में सहयोग से संबंधित है। इसके तहत फिल्म, एनीमेशन और ब्रॉडकास्टिंग कार्यक्रमों का संयुक्त तौर पर निर्माण किया जाएगा।

एक सहमति पत्र दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषदों के बीच सहयोग से संबधित है। इसके तहत कई क्षेत्रों में वार्ता का औपचारिक स्वरूप दिया जाएगा।

एक सहमति पत्र नवीकरणीय ऊर्जा, स्मार्ट ग्रिड एवं बिजली सूचना एवं प्रौद्योगिकी, बिजली वितरण और पारेषण, ऊर्जा सक्षमता और संरक्षण प्रणाली क्षेत्र में सहयोग से संबंधित है।

एक एमओयू युवा मामलों में सहयोग बढ़ाने से संबंधित है। इसके तहत अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों, संगोष्ठियों, युवा शिविरों, उत्सवों जैसे कार्यक्रमों में सहभागिता बढ़ाई जाएगी।

एक सहयोग के प्रारूप पर भी हस्ताक्षर किया गया। इसका लक्ष्य सड़क नीति, डिजाइन एवं निर्माण, सड़क संचालन, सड़क प्रबंधन एवं सुरक्षा, इंटेलीजेंट परिवहन प्रणाली एवं इलेक्ट्रॉनिक टोल वसूली प्रणाली क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।