1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. Instagram ने खोले एडवरटाइजर्स के लिए अपने दरवाजे

Instagram ने खोले एडवरटाइजर्स के लिए अपने दरवाजे

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Sep 09, 2015 06:59 pm IST,  Updated : Sep 09, 2015 06:59 pm IST

नई दिल्ली: करीब 300 मिलियन एक्टिव यूजर वाले सोशल एप इंस्टाग्राम पर अब एड भी दिए जा सकेगें। इंस्टाग्राम के आधिकारिक ऐलान के मुताबिक फेसबुक के स्वामित्व वाली इस कंपनी ने अब विज्ञापन दाताओं के

फोटो शेयरिंग ही नहीं,...- India TV Hindi
फोटो शेयरिंग ही नहीं, Instagram पर एड भी दीजिए

नई दिल्ली: करीब 300 मिलियन एक्टिव यूजर वाले सोशल एप इंस्टाग्राम पर अब एड भी दिए जा सकेगें। इंस्टाग्राम के आधिकारिक ऐलान के मुताबिक फेसबुक के स्वामित्व वाली इस कंपनी ने अब विज्ञापन दाताओं के लिए छोटे और मछोले साइज के विज्ञापन के लिए मंजूरी दे दी है। यानी अब आपके आने वाले कुछ दिनों में इंस्टाग्राम एप पर फोटो और वीडियो के साथ साथ एड भी फ्लैश होते हुए दिख सकते हैं। फेसबुक इंडिया की प्रबंध निदेशक कीर्तिगा रेड्डी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, इस महीने से, इंस्टाग्राम भारत में इस प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन का मौका देगी। हम अनेक नए फीचर की पेशकश करेंगे।

किन किन देशों में इंस्टाग्राम पर दिए जा सकेंगे एड-  

भारत समेत 30 अन्य देशों के विज्ञापनदाताओं के लिए इंस्टाग्राम ने यह मंजूरी दी है। यानी इन देशों के विज्ञापनदाता इस ऐप पर अपना विज्ञापन दे सकेंगे। 30 देशों में इटली और स्पेन जैसे देश भी शामिल होंगे।

सबसे पहले कौन सी कंपनियां होंगी शामिल-

कंपनी के प्लेटफॉर्म पर आने वाली पहली चार कंपनियों में यूनीलीवर, पीएंडजी, नेस्ले व पेपरबोट है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।