1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. मैगी प्रकरण के एक महीने में इंस्टैंट नूडल्स की बिक्री 90 प्रतिशत घटी

मैगी प्रकरण के एक महीने में इंस्टैंट नूडल्स की बिक्री 90 प्रतिशत घटी

 Written By: PTI
 Published : Jul 06, 2015 07:04 pm IST,  Updated : Jul 06, 2015 07:05 pm IST

नई दिल्ली: मैगी पर प्रतिबंध लगने के बाद एक महीने में भारत में इंस्टैंट नूडल्स की बिक्री 90 प्रतिशत तक घटकर महज 30 करोड़ रुपए रह गई है जो एक महीने पहले 350 करोड़ रुपए

मैगी प्रकरण के एक...- India TV Hindi
मैगी प्रकरण के एक महीने में इंस्टैंट नूडल्स की बिक्री 90 प्रतिशत घटी

नई दिल्ली: मैगी पर प्रतिबंध लगने के बाद एक महीने में भारत में इंस्टैंट नूडल्स की बिक्री 90 प्रतिशत तक घटकर महज 30 करोड़ रुपए रह गई है जो एक महीने पहले 350 करोड़ रुपए थी। उद्योग मंडल एसोचैम के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, कुछ वर्गों का भविष्य अधर में लटकने के साथ खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में लगी कंपनियों को चिंता है कि इस घटनाक्रम का उनकी कुल निवेश योजनाओं पर असर पड़ सकत है, जबकि कंपनियों को सुरक्षा निरीक्षकों से उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है।

अधिकारी ने कहा, पिछले एक महीने में इंस्टैंट नूडल्स वर्ग की बिक्री घटकर करीब 30 करोड़ रपये रह गई है। मैगी पर प्रतिबंध से पहले यह वर्ग करीब 4,200 करोड़ रपये सालाने का था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।