1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. जानना चाहते हैं कि आपका पैसा कब डबल होगा तो पढ़िए

जानना चाहते हैं कि आपका पैसा कब डबल होगा तो पढ़िए

 Written By: India TV Business Desk
 Published : May 15, 2015 11:51 am IST,  Updated : Jul 12, 2015 05:38 pm IST

नई दिल्ली: दुनिया की किसी निवेश विकल्प में निवेशित राशि कितने समय में दोगुनी हो जाएगी? इस प्रश्न के उत्तर के लिए आपको किसी बड़े गणितीय सूत्र की जरुररत नहीं। हम आपको एक ऐसा सामन्य नियम बताते हैं

मिनटों में जाने कितने...- India TV Hindi
मिनटों में जाने कितने साल में डबल होगा आपका पैसा

नई दिल्ली: दुनिया की किसी निवेश विकल्प में निवेशित राशि कितने समय में दोगुनी हो जाएगी? इस प्रश्न के उत्तर के लिए आपको किसी बड़े गणितीय सूत्र की जरुररत नहीं। हम आपको एक ऐसा सामन्य नियम बताते हैं जिसके जरिए आप चंद मिनटों में जान जाएंगे कि आपका पैसा कितने दिनों में डबल होने जा रहा है। बस इसके लिए आपको उस स्कीम या निवेश के विकल्प में मिलने वाले ब्याज की दर का पता होना अनिवार्य है। मसलन अगर आपने 8% सालाना ब्याज देने वाली कोई एफडी ले रखी है तो रूल ऑफ 72 आपको चंद सेकंड में यह बता देगा कि आपकी राशि कितने दिनों में दोगुनी हो जाएगी। 

फाइनेंस के तीन नियम रुल ऑफ 72, रुल ऑफ 70 और रुल ऑफ 69.3 ऐसे गणितीय सिद्धांत हैं जो चुटकियों में बता सकते हैं कि आपका पैसा कब डबल होने जा रहा है। एक उदाहरण के तौर पर समझिए कि आपने किसी सरकारी स्कीम में अपना पैसा निवेश कर रखा है और अगर उस पर 8 फीसदी ब्याज मिलता है तो आप 72 में से अपने ब्याज के प्रतिशत का भाग देकर पता लगा सकते हैं कि आपका पैसा कब डबल होगा। 72 से 8 का भाग देने पर 9 आता है यानी आपकी पूंजी 9 साल में डबल हो जाएगी। यह कोई धांधली नहीं है बल्कि ये फाइनेंस के सूत्र का कमाल है, जिन्हें हममे से अधिकांश लोग नहीं जानते हैं।

आगे की स्लाइड में पढ़ें क्या होता है रुल ऑफ 72

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।