1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. पता हो सिर्फ 1 बात तो झट से पता चल जाएगा PF खाते का बैलेंस

पता हो सिर्फ 1 बात तो झट से पता चल जाएगा PF खाते का बैलेंस

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jul 22, 2015 09:25 am IST,  Updated : Jul 22, 2015 09:32 am IST

मेरे पीएफ खाते में कितना बैलेंस है? मेरी पीएफ खाता संख्या क्या है? मुझे कैसे मालूम होगा कि कंपनी सही समय पर मेरे खाते में पैसा जमा कर रही है या नहीं? इन तमाम सवालों

PF अकाउंट का बैलेंस पता...- India TV Hindi
PF अकाउंट का बैलेंस पता करने का आसान तरीका

मेरे पीएफ खाते में कितना बैलेंस है? मेरी पीएफ खाता संख्या क्या है? मुझे कैसे मालूम होगा कि कंपनी सही समय पर मेरे खाते में पैसा जमा कर रही है या नहीं? इन तमाम सवालों के जबाव आपको हमारी इस एक खबर में मिल जाएंगे। पीएफ खाते में जमा हुई राशि किसी भी नौकरीपेशा व्यक्ति की जीवनभर की पूंजी होती है। जिससे उससे तमाम सपने जैसे घर, बेटी की शादी आदि जुड़े होते हैं। ऐसे में यह बहुत जरूरी हो जाता है कि आपको यह पता हो कि आपका पीएफ खाता सुचारू रूप से चल रहा है या नहीं।

ऐसे चेक करें पीएफ खाते में बैलेंस

अगर आपको अपने पीएफ खाते का नंबर पता है तो आप बड़ी आसानी से ऑनलाइन अपने खाते का शेष जान सकते हैं। अगर आपके पास आपका पीएफ खाता नंबर नहीं है तो ध्यान दें आपको हर महीने मिलने वाली सैलरी स्लिप पर यह संख्या दर्ज होती है। अगर ऐसा नहीं है तो तत्काल HR डिपार्टमेंट में जाकर खाता संख्या को प्राप्त कर सकते हैं। यह आपका अधिकार है कोई भी नियोक्ता आपको आपके पीएफ खाते की संख्या बताने से इनकार नहीं कर सकता है।

ऐसे जानिए बैलेंस

  • सबसे पहले https://www.epfindia.com बेवसाइट को लॉगिन करें।

  • फिर our services कॉलम में से for employee में जाए

  • इसके बाद services कॉलम में से know your EPF Balance पर क्लिक करें।

  • इसके बाद जिस राज्य में आपके ऑफिस का रजिस्टर्ड ऑफिस है उस राज्य को सलेक्ट करें

  • इसके बाद अपने पीएफ से संबंधित ऑफिस पर क्लिक करें। ध्यान दें यह वह ऑफिस है जहां आपके नियोक्ता ने कर्मचारियों का पीएफ खाता खुलवा रखा है।

  • इसके अगले चरण में अपना नाम, मोबाइल नंबर और पीएफ खाते की संख्या डाल दें।

आपके पास अगले कुछ की सैकेंड में दो मैसेज आ जाएंगे। दोनो मैसेज आपके खाते में बैलेंस से संबंधित होंगे। पहला आपके नियोक्ता की ओर से आपके खाते में अंशदान और दूसरा आपकी सैलरी का हिस्सा।

अगली स्लाइड में जानिए कैसे देखें खाते की पासबुक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।