1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. मैगी पर रोक लगने के बाद एक महीने में नूडल्स की बिक्री 90 प्रतिशत घटी

मैगी पर रोक लगने के बाद एक महीने में नूडल्स की बिक्री 90 प्रतिशत घटी

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 07, 2015 12:07 pm IST,  Updated : Jul 07, 2015 12:42 pm IST

नई दिल्ली: मैगी पर प्रतिबंध लगने के बाद एक महीने में भारत में इंस्टैंट नूडल्स की बिक्री 90 प्रतिशत तक घटकर महज 30 करोड़ रुपए रह गई है जो एक महीने पहले 350 करोड़ रुपये

मैगी पर रोक लगने के बाद...- India TV Hindi
मैगी पर रोक लगने के बाद एक महीने में नूडल्स की बिक्री 90 प्रतिशत घटी

नई दिल्ली: मैगी पर प्रतिबंध लगने के बाद एक महीने में भारत में इंस्टैंट नूडल्स की बिक्री 90 प्रतिशत तक घटकर महज 30 करोड़ रुपए रह गई है जो एक महीने पहले 350 करोड़ रुपये थी।

उद्योग मंडल एसोचैम के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, कुछ वर्गों का भविष्य अधर में लटकने के साथ खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में लगी कंपनियों को चिंता है कि इस घटनाक्रम का उनकी कुल निवेश योजनाओं पर असर पड़ सकत है, जबकि कंपनियों को सुरक्षा निरीक्षकों से उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है।

अधिकारी ने कहा, ‘पिछले एक महीने में इंस्टैंट नूडल्स वर्ग की बिक्री घटकर करीब 30 करोड़ रुपये रह गई है। मैगी पर प्रतिबंध से पहले यह वर्ग करीब 4,200 करोड़ रुपये सालाने का था।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।