1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. मारुति सुजुकी की कंसेप्ट SUV आईके-2 बलेनो के नाम से लॉन्च होगी

मारुति सुजुकी की कंसेप्ट SUV आईके-2 बलेनो के नाम से लॉन्च होगी

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Aug 09, 2015 03:10 pm IST,  Updated : Aug 09, 2015 04:01 pm IST

नई दिल्ली: मारुति सुजुकी की कंसेप्ट SUV आईके-2 भारत में लॉन्च होने वाली है और इसे ग्लोबली बलेनो के नाम से लॉन्च किया जाएगा। जेनेवा मोटर शो में पेश की गई सुजुकी की इस नई

मारुति सुजुकी की...- India TV Hindi
मारुति सुजुकी की कंसेप्ट SUV आईके-2 बलेनो के नाम से लॉन्च होगी

नई दिल्ली: मारुति सुजुकी की कंसेप्ट SUV आईके-2 भारत में लॉन्च होने वाली है और इसे ग्लोबली बलेनो के नाम से लॉन्च किया जाएगा। जेनेवा मोटर शो में पेश की गई सुजुकी की इस नई SUV की तस्वीरें कंपनी ने जारी कर दी है। हालांकि इसका आधिकारिक नाम बलेनो होगा, लेकिन इसमें कोई समानता नहीं है। माना जा रहा है यह कार दीवाली पर लॉन्च की जाएगी।

यह नई बलेनो प्रप्रीमियम हैचबैक कार होगी और इसे 15 सितम्बर को 66वें फ्रेंकफर्ट मोटर शो में प्रदर्शित किया जाएगा। तस्वीरों को देखने पर लगता है कि सुजुकी की इस नई कार को एक कॉम्पैक्ट मॉडल बताया है।

कंपनी के अनुसार इसमें स्पेसियस इंटीरियर कैबिन है। इसमें 1.0 लीटर का बूस्टरजेट इंजन है जो कि डायरेक्ट इजेंक्शन टर्बोचार्ज गैसोजिन इंजन होगा। कंपनी दावा करती है कि यह नया इंजन ज्यादा ताकत और फ्यूल एफिशिएंसी देगा। इस कॉम्पैक्ट SUV के बारे में ज्यादा जानकारी फ्रैंकफर्ट मोटर शो में इसे जारी करने के बाद दी जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।