
जानिए किस योजना में क्या मिलेगा-
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना- इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको 18 से 50 साल के बीच होना होगा। अगर आपके पास बैंक खाता है। तो 330 रुपए सालाना किश्त देकर इस योजना का लाभ ले सकते हैं। अगर किसी भी वजह से आपकी मौत होती है तो आपके परिजनों को दो लाख रुपए मिल जाएंगे।
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना- इस योजना के लिए भी आपकी उम्र 18 साल से 70 साल के बीच होनी चाहिए और आपके पास बैंक खाता भी होना चाहिए। इस योजना के तहत आप सालाना 12 रुपए का प्रीमियम जमा करके इसका फायदा ले सकते हैं। इस योजना के तहत दुर्घटना में मौत होने या हादसे में दोनों आंखें या दोनों हाथ या दोनों पैर खराब होने पर आपके परिजनों को दो लाख रुपए मिलेंगे। वहीं हादसे में एक आंख या एक हाथ या एक पैर खराब होने पर एक लाख रुपए दिए जाएंगे।
अटल बीमा योजना- इस योजना के तहत आवेदन करने वाले व्यक्ति को एक हजार से पांच हजार रुपए की तय पेंशन मिलेगी। इस योजना का लाभ हर कोई ले सकता है, बशर्ते उसे किसी भी वैधानिक सामाजिक सुरक्षा योजना का हिस्सा नहीं होना चाहिए। इस योजना का लाभ लेने के लिए आपकी उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए।