1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. चीन में 94.5 प्रतिशत मोबाइल फोन उपयोगकर्ता

चीन में 94.5 प्रतिशत मोबाइल फोन उपयोगकर्ता

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jul 21, 2015 10:21 am IST,  Updated : Jul 21, 2015 11:40 am IST

बीजिंग: चीन में मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं की संख्या जून के अंत तक इसकी कुल आबादी का 94.5 प्रतिशत हो गई है। ताजा आंकड़ों से यह जानकारी प्राप्त हुई। उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमआईआईटी) ने

चीन में 94.5 प्रतिशत...- India TV Hindi
चीन में 94.5 प्रतिशत मोबाइल फोन उपयोगकर्ता

बीजिंग: चीन में मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं की संख्या जून के अंत तक इसकी कुल आबादी का 94.5 प्रतिशत हो गई है। ताजा आंकड़ों से यह जानकारी प्राप्त हुई। उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमआईआईटी) ने रविवार को जारी बयान में कहा कि पहली छमाही में चीन में नए मोबाइल उपयोगकर्ताओं की संख्या 68.8 लाख रही है। इस तरह देश में कुल मोबाइल उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़ कर 1.29 अरब हो गई है।

चीन में मोबाइलधारकों की संख्यता भारत की कुल जनसंख्या से भी ज्यादा है। बीते हफ्ते आए आंकड़ों के मुताबिक भारत की जनसंख्‍या करीब 127,42,39,769 हो गई है, जो कि सालाना 1.6 फीसदी की दर से बढ़ रही है। इस वृद्धि दर के साथ 2050 तक भारत दुनिया में सबसे अधिक जनसंख्‍या वाला देश बन जाएगा।  

चीन की समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं का अनुपात बीजिंग, शंघाई सहित नौ प्रांत स्तरीय क्षेत्रों में 100 प्रतिशत से अधिक है। जून के अंत तक ब्रॉडबैंड मोबाइल इंटरनेट सेवाएं (3जी और 4जी सेवाओं) ले रहे उपयोगकर्ताओं की संख्या 67.4 करोड़ तक पहुंच गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।