1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. चेक भरते समय रखें इन पांच बातों का खास ख्याल

चेक भरते समय रखें इन पांच बातों का खास ख्याल

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jul 16, 2015 01:05 pm IST,  Updated : Jul 16, 2015 01:16 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली के मयूर बिहार में रहने वाले प्रवीण कुमार अपने खाते में पैसे आने का इंतजार कर रहे थे। दरअसल, उन्होने पिछले हफ्ते बैंक में एक चेक जमा किया था जिसको तय समय

याद रखें ये पांच बातें...- India TV Hindi
याद रखें ये पांच बातें चेक काटने में नहीं होगी कोई चूक

नई दिल्ली: दिल्ली के मयूर बिहार में रहने वाले प्रवीण कुमार अपने खाते में पैसे आने का इंतजार कर रहे थे। दरअसल, उन्होने पिछले हफ्ते बैंक में एक चेक जमा किया था जिसको तय समय के मुताबिक अब तक उनके खाते में क्रेडिट हो जाना चाहिए था। बैंक में जब प्रवीण खाते में अब तक पैसे न आने का कारण जानने गए तो उन्हे पता चला कि चेक भरते समय प्रवीण जल्दबाजी में चेक के ऊपर तारीख डालना भूल गए हैं। इस कारण एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी बैंक इस चेक का भुगतान करने में असमर्थ हैं। निराश प्रवीण को बैंक की ओर से पुन: नया फार्म भरकर चेक पर तारीख डालकर इसको जमा करने के लिए कहा गया। आने वाले दिनों में ईद की छुट्टी के कारण प्रवीण को ये पैसे अब सोमवार को ही मिल पाएंगे। आप भी प्रवीण की तरह कई बार छोटी बड़ी कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिससे चंद दिनों में हो जाने वाले आपके कामों में हफ्ते लग जाते हैं।

अपनी इस खबर के माध्यम से हम आपको पांच ऐसी चीजें बताएंगे जिनको ध्यान में रखकर अगर आप चेक काटते हैं तो आपसे कोई चूक नहीं होगी।

चेक काटते समय रखें इन पांच बातों का ख्याल

1- चेक पर तारीख लिखना न भूलें - चेक पर सबसे पहले तारीख लिखें। ध्यान रहे जो तारीख आप चेक पर अंकित कर देंगे उससे तीन माह की अवधि तक ही यह चेक मान्य होगा। तारीख लिखते समय माह, वर्ष और तारीख तीनो को ध्यानपूर्वक भरें।

अगली स्लाइड में पढ़े हस्ताक्षर का महत्व

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।