नई दिल्ली: टैक्सी कंपनी ओला ने आज कहा कि दिल्ली व मुंबई में उसके एप्प का इस्तेमाल करने वाले अब टैक्सीफोरश्योर की हैचबैक टैक्सियों की बुकिंग भी कर सकेंगे।
कंपनी के बयान में कहा गया गया है कि उसके एप पर टीएफएस आयकन को क्लिक कर टैक्सीफोरश्योर की हैचबैक टैक्सियां बुक की जा सकेंगी। इनका शुरआती किराया 49 रुपए रहेगा।
उल्लेखनीय है कि ओला ने इसी साल मार्च में टैक्सीफोरश्योर को 1260 करोड़ रुपए में खरीदा है। टैक्सीफोरश्योर से 24000 टैक्सियां जुड़ी हुई हैं।