1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. ओला ने दिल्ली, NCR, चेन्नई में टैक्सी किराया घटाया

ओला ने दिल्ली, NCR, चेन्नई में टैक्सी किराया घटाया

 Written By: PTI
 Published : Jul 03, 2015 10:47 am IST,  Updated : Jul 03, 2015 10:48 am IST

नई दिल्ली: व्यक्तिगत परिवहन सुविधायें देने वाली देश की अग्रणी मोबाइल एप ओला ने दिल्ली में आज अपनी सेडान श्रेणी के टैक्सी किराये में 33 प्रतिशत कमी की घोषणा की है। इस श्रेणी की टैक्सी

ओला ने दिल्ली, NCR,...- India TV Hindi
ओला ने दिल्ली, NCR, चेन्नई में टैक्सी किराया घटाया

नई दिल्ली: व्यक्तिगत परिवहन सुविधायें देने वाली देश की अग्रणी मोबाइल एप ओला ने दिल्ली में आज अपनी सेडान श्रेणी के टैक्सी किराये में 33 प्रतिशत कमी की घोषणा की है। इस श्रेणी की टैक्सी का किराया 14 रुपए प्रति किलोमीटर से घटाकर 11 रुपए प्रति किलोमीटर कर दिया गया है।

कंपनी की यहां जारी विग्यप्ति के अनुसार सेडान श्रेणी का आधार किराया भी पहले 6 किलोमीटर के लिए 150 रुपए से घटाकर पहले चार किलोमीटर के लिए 100 रुपए कर दिया गया है। कंपनी का कहना है कि उसके बेड़े में टैक्सियों की संख्या बढ़ने से ग्राहकों को टैक्सी मिलने का समय अब सात मिनट रह गया है।

इस बीच चेन्नई से प्राप्त समाचार के अनुसार ओला कैब्स ने शहर में अपनी मिनी और सेडान श्रेणी के किराये में कटौती की है। मिनी श्रेणी में किराया दर 12 से घटाकर 10 रुपए प्रति किलोमीटर कर दी गई है जबकि सेडान श्रेणी में 16 से घटाकर 12 रुपए प्रति किलोमीटर की गई है।

चेन्नई में सेडान श्रेणी में आधार किराया भी पहले पांच किलोमीटर के मौजूदा 120 रुपए से घटाकर पहले चार किलोमीटर के लिए 99 रुपए कर दिया है। मिनी श्रेणी में भी इसे पहले पांच किलोमीटर के लिये 99 रुपए कर दिया गया है। जनवरी 2011 में स्थापित ओला कैब्स को आईआईटी बंबई के छात्रों भाविश अग्रवाल और अंकित भाटी ने शुरू किया था। ओला तीन श्रेणियों में टैक्सी उपलब्ध कराती है - मिनी, सेडान और प्राइम इसके अलावा आटोरिक्शा भी उसके प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं।

ओला के उत्तर भारत के व्यवसाय प्रमुख्त्र दीप सिंह ने कहा, किराये में यह संशोधन व्यापक पैमाने पर कामकाज और बेहतर क्षमता हासिल होने से संभव हो पाया है। इससे जहां ड्राइवर को वाहन के बेहतर इस्तेमाल और ज्यादा फेरों से अधिक कमाई होगी वहीं किराया कम करके हम इसका लाभ अपने ग्राहकों को भी दे रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।