1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. बिजलीघरों में कोयले का पर्याप्त भंडार: एनटीपीसी

बिजलीघरों में कोयले का पर्याप्त भंडार: एनटीपीसी

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jun 07, 2015 01:33 pm IST,  Updated : Jun 07, 2015 01:33 pm IST

नई दिल्ली: मॉनसून के कमजोर रहने के अनुमान के बीच देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी ने कहा है कि उसके बिजली संयंत्रों के पास इस समय पर्याप्त कोयला है। एनटीपीसी के चेयरमैन

बिजलीघरों में कोयले...- India TV Hindi
बिजलीघरों में कोयले का पर्याप्त भंडार: एनटीपीसी

नई दिल्ली: मॉनसून के कमजोर रहने के अनुमान के बीच देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी ने कहा है कि उसके बिजली संयंत्रों के पास इस समय पर्याप्त कोयला है। एनटीपीसी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अरूप राय चौधरी ने कहा, हमारे पास इस समय सभी बिजलीघरों में पर्याप्त कोयला है।

उन्होंने कहा कि अगर पर्याप्त बारिश नहीं होती है और पनबिजली इकाइयां पूरी तरह से बिजली का उत्पादन नहीं करती हैं तो तापीय बिजली संयंत्र ज्यादा बिजली पैदा कर सकती हैं। मौसम विभाग ने इस साल मॉनसून कमजोर रहने का अनुमान जताया है। इससे सूखे की आशंका बढ़ी है। चौधरी ने आगे कहा कि एनटीपीसी तेजी से वृद्धि के रास्ते पर अग्रसर है और उम्मीद जताई कि कंपनी 12वीं पंचवर्षीय योजना के 12,000 मेगावाट के लक्ष्य को आसानी से पार कर जाएगी।

उन्होंने कहा, आज हमारी क्षमता 44,000 मेगावाट है। इस साल हमारा काफी महत्वाकांक्षी लक्ष्य है। लगभग 20,000 मेगावाट क्रियान्वयन के स्तर पर है। हम साढ़े तीन साल में 12,000 मेगावाट से अधिक बिजली हासिल कर चुके हैं। 12वीं योजना का लक्ष्य 12,000 मेगावाट है और हम आसानी से पार कर लेंगे। बिजली क्षेत्र के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिजली वितरण कंपनियों की खराब वित्तीय स्थिति अभी भी चिंता का कारण है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।