एथेंस: यूनान की वामपंथी सरकार ने आज कहा कि अगर वह जनमत संग्रह जीतने में असफल रहती है तो इस्तीफा दे सकती है। जनमत संग्रह देश के वित्तीय भविष्य का निर्णय कर सकता है।
यूनान के वित्त मंत्री यानीस वारोफाकिस ने कहा कि अगर जनता रविवार को होने वाले जनमतसंग्रह के खिलाफ जाती है तथा और अंतरराष्ट्रीय प्रोत्साहन पैकेज के बदले और मितव्ययिता के पक्ष में मतदान करती है तो सरकार सत्ता से हट सकती है।
उन्होंने रेडियो साक्षात्कार में कहा कि हम यह सुनिश्चित करने के लिये युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं कि जनमत संग्रह समय पर हो।
यूरोपीय देशों के प्रमुखों ने चेतावनी दी है कि स्थिति बिगड़ रही है और मतदान के बाद क्या नतीजा आएगा, वह अभी साफ नहीं है।
हालैंड के वित्त मंत्री तथा यूरो क्षेत्र के वित्त मंत्रियों के यूरो समूह के प्रमुख जेरोएन डिजसेलब्लोएम ने कहा, यूनान सरकार के व्यवहार के कारण स्थिति खराब होती जा रही है।
उन्होंने हालैंड के सांसदों से कहा, अगर स्थिति नही होती है तो यूनान का मामला अत्यधिक कठिन हो जाएगा।
फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांकवा ओलोंद ने अफ्रीका यात्रा के दौरान कहा कि इस प्रकार की नतीजा यूनान तथा यूरो क्षेत्र को नीचे ले जाएगा।