1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. रिजर्व बैंक 500 और 1,000 रुपए के नए नोट जारी करेगा

रिजर्व बैंक 500 और 1,000 रुपए के नए नोट जारी करेगा

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Sep 23, 2015 04:15 pm IST,  Updated : Sep 23, 2015 04:18 pm IST

मुंबई: रिजर्व बैंक अतिरिक्त खूबियों के साथ 500 रुपए और 1,000 रुपए के नए बैंक नोट जारी करेगा। ये नोट ऐसे होंगे जिसे दृष्टिहीन भी छूकर पहचान सकेंगे। RBI ने एक विग्यप्ति में कहा, दृष्टिहीन

रिजर्व बैंक 500 और 1,000...- India TV Hindi
रिजर्व बैंक 500 और 1,000 रुपए के नए नोट जारी करेगा

मुंबई: रिजर्व बैंक अतिरिक्त खूबियों के साथ 500 रुपए और 1,000 रुपए के नए बैंक नोट जारी करेगा। ये नोट ऐसे होंगे जिसे दृष्टिहीन भी छूकर पहचान सकेंगे। RBI ने एक विग्यप्ति में कहा, दृष्टिहीन व्यक्ति बैंक नोटों की आसानी से पहचान कर सके, इसके लिए दो और खूबियां जोड़ी गई हैं। बैंक का कहना है कि सभी मौजूदा नोट भी चलन में बने रहेंगे।

भारतीय रिजर्व बैंक ने करंसी की छपाई के समय पर नोट को कुछ ऐसे निशान दिए हैं जिनको देखकर या छूकर आप भी महसूस कर सकते हैं। नेत्रहीन व्यक्ति इनको छूने से यह पता लगाने में समर्थ होता है कि नोट कितने का है। हर नोट के लिए एक निश्चित तरह का निशान तय किया गया है। तकनीकी भाषा में इसको करंसी का ब्रेल फीचर कहा जाता है।

notes

नोट पर कहां होते हैं ये निशान

नोट पर यह उभरा हुआ निशान सामने की ओर अशोक चक्र के ऊपर बायीं तरफ होता है। यह निशान 1000 से 20 तक सभी नोटों पर होते हैं। केवल एक 10 का नोट ऐसा होता है जिस पर कोई निशान नहीं होता है। इसके अलावा 1000, 500, 100, 50, 20 हर नोट पर एक निश्चित तरह का निशान बना होता है।

किस नोट पर कैसा निशान

  • 1000 रुपए के नोट पर ब्रेल फीचर वाला यह निशान डायमंड की शेप में होता है।
  • 500 रुपए के नोट पर यह निशान सर्किल (गोले) के रुप में होता है।
  • 100 रुपए के नोट पर ट्राइंगल (तिकोना) के रूप में यह ब्रेल फीचर वाला निशान होता है।
  • 50 रुपए के नोट पर चौकोर (स्क्वायर) निशान होता है।
  • 20 रुपए के नोट पर आयताकार (रेक्टेंगल) निशान नोट के ऊपर होता है।
  • 10 रुपए के नोट पर कोई निशान नहीं होता। कोई निशान न होना इस बात की पहचान मान ली जाती है कि यह नोट 10 का है।   

यह भी पढ़ें-

जेटली ने कहा ब्याज कम होना चाहिए पर फैसला तो RBI ही लेगी

RBI गवर्नर रघुराम राजन ने कहा महंगाई दर भविष्य में भी कम रहनी चाहिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

RBI