1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. खुदरा मुद्रास्फीति मई में बढ़कर 5.01 प्रतिशत हुई

खुदरा मुद्रास्फीति मई में बढ़कर 5.01 प्रतिशत हुई

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 13, 2015 06:53 pm IST,  Updated : Jun 13, 2015 07:05 pm IST

नई दिल्ली: दालों के भाव चढ़ने से मई महीने में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 5.01 प्रतिशत हो गयी। हालांकि माह के दौरान फल एवं सब्जियों के दाम में कमी आयी। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति इस

  • दूध और दुग्ध उत्पाद मई 2015 में पिछले वर्ष के इसी महीने के मुकाबले 7.43 प्रतिशत महंगे रहे।
  • मांस और मछली जैसे अधिक प्रोटीन वाले वस्तुएं 5.43 प्रतिशत और मसाले 8.82 प्रतिशत महंगे हुए।
  • तैयार स्नैक्स और खाद्यों की कीमत 7.89 प्रतिशत, कपड़ा तथा जूते-चप्पल जैसे सामान 6.12 प्रतिशत, आवास 4.64 प्रतिशत तथा ईंधन एवं बिजली 5.96 प्रतिशत महंगी हुई।
  • अन्य वस्तुओं में तिलहन और वसा की कीमत 1.95 प्रतिशत, अनाज तथा उसके उत्पाद 1.98 प्रतिशत महंगे हुए जबकि अंडा 0.78 प्रतिशत नरम हुआ।

मई के मुद्रास्फीति के आंकड़ें पर टिप्पणी करते हुए इक्रा ने कहा, आलोच्य महीने में ईंधन के दाम में वृद्धि को देखते हुए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति में हल्की वृद्धि हमारे अनुमान के अनुरूप है।
    
एजेंसी के अनुसार, जून 2015 में नीतिगत दर में कटौती के बाद हमारा मानना है कि मानसून में कमी तथा उसके खाद्य मुद्रास्फीति पर प्रभाव के स्पष्ट होने तक इस मामले में यथास्थिति बनी रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।