1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. डॉलर के मुकाबले रुपए की कमजोर शुरुआत

डॉलर के मुकाबले रुपए की कमजोर शुरुआत

 Written By: IANS
 Published : May 12, 2015 01:02 pm IST,  Updated : May 13, 2015 02:43 pm IST

नई दिल्ली: शेयर बाजार में भारी गिरावट का असर रुपए पर भी देखने को मिल रहा है। डॉलर के मुकाबले आज रुपया 26 पैसे की कमजोरी के साथ 64.11 के स्तर पर खुला है। सोमवार को

64 रुपए का हुआ एक डॉलर,...- India TV Hindi
64 रुपए का हुआ एक डॉलर, गिरावट जारी रहने के आसार

नई दिल्ली: शेयर बाजार में भारी गिरावट का असर रुपए पर भी देखने को मिल रहा है। डॉलर के मुकाबले आज रुपया 26 पैसे की कमजोरी के साथ 64.11 के स्तर पर खुला है। सोमवार को रुपए का बंद भाव 63.85 था। रुपए में गिरावट की मुख्य वजह विशेषज्ञ शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से भारी बिकवाली और डॉलर इंडेक्स में मजबूती को मान रहे हैं।

जारी रह सकती है रुपए में गिरावट

इंडिया फॉरेक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक गोयनका के मुताबिक डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट जारी रह सकती है। गोयनका के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी और निर्यात से ज्यादा आयात होने के कारण डॉलर के मुकाबले रुपए पर दबाव बन रहा है। अगले तीन महीने में 64.90 का स्तर दिखा सकता है। हालांकि, रुपए में गिरावट आने पर आरबीआई हस्तक्षेप कर सकता है, जिससे रुपए को सहारा मिलेगा।

डॉलर में भी मजबूती के संकेत

यूरोपीय देश ग्रीस का कर्ज संकट अभी पूरी तरह टला नहीं है। ग्रीस के दिवालिया होने का खतरा अभी भी बरकरार है। जिसके चलते यूरो में गिरावट और डॉलर में मजबूती देखने को मिल रही है। डॉलर की मजबूती का असर दुनिया की तमाम मुद्राओं पर देखने को मिल रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।