1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. मार्च तक रुपया 64 प्रति डॉलर पर आएगा

मार्च तक रुपया 64 प्रति डॉलर पर आएगा

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Aug 27, 2015 10:31 am IST,  Updated : Aug 27, 2015 10:31 am IST

नई दिल्ली: गुरुवार के दिन रुपया मजबूती के साथ खुला है। डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 19 पैसे की मजबूती के साथ 65.94 रुपए प्रति डॉलर पर खुला। आप को बता दें कि बुधवार को

मार्च तक रुपया 64 प्रति...- India TV Hindi
मार्च तक रुपया 64 प्रति डॉलर पर आएगा

नई दिल्ली: गुरुवार के दिन रुपया मजबूती के साथ खुला है। डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 19 पैसे की मजबूती के साथ 65.94 रुपए प्रति डॉलर पर खुला। आप को बता दें कि बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपए में जोरदार रिकवरी देखने को मिली थी।

रेटिंग और अनुसंधान कंपनी क्रिसिल ने आज कहा कि मार्च, 2016 तक रुपए के मजबूत होकर 64 प्रति डॉलर पर पहुंचने की दो-तिहाई संभावना है। इसके अलावा रुपए के 67 प्रति डॉलर पर पहुंचने की संभावना एक-तिहाई है।

क्रिसिल ने आज अनुमान जताया कि 25 अगस्त को जो रुपया 66.1 प्रति डॉलर पर था, वह 31 मार्च, 2016 को 64 प्रति डॉलर पर होगा। उसने कहा कि रुपए में कमजोरी के बावजूद जिंस कीमतों में गिरावट से आयात को फायदा होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।