1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. रुपर्ट मर्डोक ने कंपनी की बागडोर बेटे जेम्स को सौंपी

रुपर्ट मर्डोक ने कंपनी की बागडोर बेटे जेम्स को सौंपी

 Written By: PTI
 Published : Jun 17, 2015 04:22 pm IST,  Updated : Jun 17, 2015 05:32 pm IST

न्यूयार्क: रुपर्ट मर्डोक की मीडिया एवं मनोरंजन क्षेत्र के कंपनी समूह ट्वेटीफर्स्ट सेंचुरी फाक्स ने कहा है कि उसके निदेशक मंडल ने शीर्ष स्तर पर बदलाव के एक प्रस्ताव को मंजूरी दी है जिसके तहत

रुपर्ट मर्डोक ने...- India TV Hindi
रुपर्ट मर्डोक ने कंपनी की बागडोर बेटे जेम्स को सौंपी

न्यूयार्क: रुपर्ट मर्डोक की मीडिया एवं मनोरंजन क्षेत्र के कंपनी समूह ट्वेटीफर्स्ट सेंचुरी फाक्स ने कहा है कि उसके निदेशक मंडल ने शीर्ष स्तर पर बदलाव के एक प्रस्ताव को मंजूरी दी है जिसके तहत 84 वर्षीय रुपर्ट के पुत्र जेम्स 1 जुलाई से उसके मुख्य कार्यपालक अधिकारी सीईओ का काम संभालेंगे। 

इस योजना के तहत आस्ट्रेलिया में जन्मे रुपर्ट मर्डोक सीईओ पद से हट जाएंगे। वह अब कंपनी में अपने दूसरे पुत्र लाच्लान मर्डोक के साथ सह कार्यकारी-चेयरमैन का पद संभालेंगे।

कंपनी के शीर्ष स्तर पर बदलाव की योजना कंपनी के निकटवर्ती सूत्रों ने पिछले सप्ताह ही लीक कर दी थी। इस परिवर्तन से वयोवृद्ध मीडिया मुगल रुपर्ट मर्डोक को कंपनी के दैनिक कार्यों से फुरसत मिल जाएगे और उनका काम उनके पुत्रों के बीच बंट जाएगा।

कंपनी के बयान में कहा गया है कि उसके संगठन संबंधी कार्य और इसके वैश्विक टीवी और फिल्म व्यवसाय को  अब लाच्लान और जेम्स मर्डोक मिल कर संभालेंगे।

रुपर्ट मर्डोक ने कल जारी एक बयान में कहा, कंपनी के लिए स्थिरता और दीर्घकालिक संबंध सुनिश्चित करना हमेशा से हमारी प्राथमिकता रही है और इन नियुक्तियों से यह लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।