1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. सैमसंग का नया मॉनिटर, बिना केबल चार्ज होगा मोबाइल

सैमसंग का नया मॉनिटर, बिना केबल चार्ज होगा मोबाइल

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jul 28, 2015 06:58 pm IST,  Updated : Jul 28, 2015 06:58 pm IST

नई दिल्ली: सैमसंग ने एक नया मॉनिटर डेवेलप किया है जिसका नाम SE370 है। खास बात यह है कि इसमें मोबाइल फोन के लिए बिल्ट इन की चार्जिंग सुविधा है दी है जिसके जरिए आप

सैमसंग का नया मॉनिटर,...- India TV Hindi
सैमसंग का नया मॉनिटर, बिना केबल चार्ज होगा मोबाइल

नई दिल्ली: सैमसंग ने एक नया मॉनिटर डेवेलप किया है जिसका नाम SE370 है। खास बात यह है कि इसमें मोबाइल फोन के लिए बिल्ट इन की चार्जिंग सुविधा है दी है जिसके जरिए आप अपने फोन को बिना किसी वायर या केबल की मदद से चार्ज कर सकते है।

वर्ज के मुताबिक, फोन को वायरलैस चार्जिंग के लिए Qi वायरलैस चार्जिंग स्टैडर्ड सपोर्ट करना चाहिए। यह मॉनिटर 1920X1080 रेजोल्यूशन में 23.6 इंच और 27 इंच के संस्करण में उपलब्ध है। इसकी वायरलैस सुविधा की वजह से आपको किसी भी तरह के केबल या पोर्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी।

SE370 AMD FreeSync को सपोर्ट करता है जो कि कंपनी के मुताबिक गेमिंग के दौरान बहुत ही आसान रिफ्रेश रेट और साथ ही 178 डिग्री का व्यूइंग एंगल मुहैया कराता है ।

SE370 में आई सेवर मोड है जिससे आंखों पर हानिकारक नुकसान नहीं पड़ता।

इस दक्षिण कोरियन कंपनी ने फिलहाल कीमतों पर या मॉनिटर की उपलब्धता पर किसी भी तरह का एलान नहीं किया है। लेकिन कयास लगाए जा रहे है कि इसे साल के अंत तक लॉन्च कर दिया जाएगा।

अगली स्लाइड में देखिए इसकी वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।