1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. सैमसंग ने लॉन्च किया सबसे पतला स्मार्टफोन A8

सैमसंग ने लॉन्च किया सबसे पतला स्मार्टफोन A8

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jul 15, 2015 05:50 pm IST,  Updated : Jul 15, 2015 05:52 pm IST

नई दिल्ली: सैमसंग कंपनी ने अपना नया स्मार्टफोन A8 लॉन्च किया है। चीन में एक इवेंट के दौरान इसे लॉन्च किया गया है। यह अब तक का सबसे स्लिम स्मार्टफोन है जो गैलेक्सी S5 और

सैमसंग ने लॉन्च किया...- India TV Hindi
सैमसंग ने लॉन्च किया सबसे पतला स्मार्टफोन A8

नई दिल्ली: सैमसंग कंपनी ने अपना नया स्मार्टफोन A8 लॉन्च किया है। चीन में एक इवेंट के दौरान इसे लॉन्च किया गया है। यह अब तक का सबसे स्लिम स्मार्टफोन है जो गैलेक्सी S5 और गैलेक्सी S6 से भी पतला है। इस 5.9mm पतले फोन में क्वालकॉम प्रोसेसर और 16 MP कैमरा के साथ हाईटेक फीचर्स हैं। फिलहाल फोन की कीमत का एलान नहीं हुआ है।

इसमें 5.7 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले स्क्रीन है। कैमरे की बात की जाए तो इसमें 16MP का रियर और 5MP का फ्रंट कैमरा है साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर जैसा फीचर है जिससे यह एक सिक्योर स्मार्टफोन है। A8 में 64 बिट ऑक्टाकोर स्नैपड्रेगन 615 प्रोसेसर, 2GB RAM और 16 GB इंटरनल मेमोरी  हैं। इसके अलावा इसमें 128 GB तक का मेमोरी कार्ड लगता है। इसमें 3050 mAh की बैटरी है जो 304 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देती है। यह डुअल सिम फोन है।  

यह एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। 2जी और 3जी के अलावा यह हेंडसेट 4जी नेटवर्क पर भी काम करता है। इसके अलावा ब्लूटुथ 4.1, वाई-फाई, जीपीएस, ग्लोनास, बेईडू, एनएफसी तथा यूएसबी 2.0 से भी लैस है।

फिलहाल इस फोन को चीन में उतारा गया है, लेकिन जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जा रहा है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।