1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. सेबी प्रमुख ने छोटे निवेशकों से शेयरों में पैसा लगाने को कहा

सेबी प्रमुख ने छोटे निवेशकों से शेयरों में पैसा लगाने को कहा

 Written By: PTI
 Published : Jul 31, 2015 02:43 pm IST,  Updated : Jul 31, 2015 02:43 pm IST

अहमदाबाद: भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड :सेबी: के चेयरमैन यू के सिन्हा ने छोटे निवेशकों को शेयर बाजार में निवेश की सलाह दी है। सिन्हा ने कहा है कि ऐसे निवेशकों को अपनी बचत का

सेबी प्रमुख ने छोटे...- India TV Hindi
सेबी प्रमुख ने छोटे निवेशकों से शेयरों में पैसा लगाने को कहा

अहमदाबाद: भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड :सेबी: के चेयरमैन यू के सिन्हा ने छोटे निवेशकों को शेयर बाजार में निवेश की सलाह दी है। सिन्हा ने कहा है कि ऐसे निवेशकों को अपनी बचत का कम से कम एक हिस्सा बेहतर रिटर्न के लिए शेयरों में लगाना चाहिए। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने इन निवेशकों को सतर्क किया कि वे शेयरों में सीधे पैसा न लगाएं और अप्रत्यक्ष तरीकों मसलन म्यूचुअल फंड या पेंशन योजनाओं का इस्तेमाल करें। यहां आयोजित वित्तीय साक्षरता जागरूकता अभियान को संबोधित करते हुए सिन्हा ने जोर देकर कहा कि शेयर बाजार दीर्घावधि में अच्छा रिटर्न देंगे। यह ऐसे लोग जिनकी बहुत कम आमदनी है, के लिए प्रभावी सेवानिवृत्ति योजना व अन्य वित्तीय योजना का अच्छा माध्यम हो सकते हैं।

सिन्हा ने कहा कि सब्जियां बेचने वाले दुकानदार या अन्य ऐसे लोग जिनकी काफी कम आय है, को खुद को शेयर बाजार से दूर रखने की जरूरत नहीं है। ऐसे लोग जो बड़ी आयु के लिए योजना बनाना चाहते हैं, उन्हें अपनी बचत का कुछ हिस्सा शेयरों में निवेश करना चाहिए। लेकिन सीधे निवेश से बचना चाहिए, क्योंकि इसके लिए कौशल व विशेषग्यता की जरूरत है।

सेबी प्रमुख ने कहा कि जिस गति से हमारी अर्थव्यवस्था बढ़ रही है उसको देखते हुए शेयर बाजार निश्चित रूप से छोटे निवेशकों के लिए अच्छा विकल्प है। लेकिन शेयरों में सीधे निवेश करने के बजाय म्यूचुअल फंडों या पेंशन योजना के जरिये निवेश करना चाहिए। इस कार्यक्रम का आयोजन इंडियन स्कूल आफ माइक्रोफाइनेंस फार वूमन, अहमदाबाद ने किया था। सिन्हा ने कहा कि शेयर बाजार से अच्छा प्रतिफल पाने के लिए विशेषग्य की सलाह अनिवार्य है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।