1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. शेयर बाजार में गिरावट का रुख सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

शेयर बाजार में गिरावट का रुख सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

 Written By: India TV Business Desk
 Published : May 19, 2015 10:39 am IST,  Updated : May 19, 2015 01:25 pm IST

नई दिल्ली: लगातार बढ़त के बाद आज शेयर बाजार की तेजी पर ब्रेक लग गया। मंगलवार के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 34.03 अंको की गिरावट देखी गई। सुबह 9:30 पर सेंसेक्स 27,653.27 पर और

तेजी के बाद शेयर बाजार...- India TV Hindi
तेजी के बाद शेयर बाजार में आई गिरावट, रुपया भी हुआ कमजोर

नई दिल्ली: लगातार बढ़त के बाद आज शेयर बाजार की तेजी पर ब्रेक लग गया। मंगलवार के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 34.03 अंको की गिरावट देखी गई। सुबह 9:30 पर सेंसेक्स 27,653.27 पर और निफ्टी 19.25 अंकों की गिरावट के साथ 8,354.40 पर कारोबार कर रहा था। वहीं रुपए में भी आज गिरावट देखी गई।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 24.22 अंकों की गिरावट के साथ 27,663.08 पर और निफ्टी 17.45 अंकों की गिरावट के साथ 8,356.20 पर खुला।

कमजोरी के साथ खुला रुपया-

शेयर बाजार के साथ साथ आज भारतीय रुपए में भी कमजोरी देखी गई। रुपए ने डॉलर के मुकाबले कमजोर शुरुआत की और 7 पैसे की कमजोरी के साथ 63.78 पर खुला। आपको बता दें कि बीते सोमवार को रुपया 63.71 पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।