1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में दिखी तेजी

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में दिखी तेजी

 Written By: India TV Business Desk
 Published : May 22, 2015 10:14 am IST,  Updated : May 22, 2015 10:15 am IST

नई दिल्ली: देश के प्रमुख शेयर बाजार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख देखा गया। वहीं आज रुपया भी बढ़त के साथ खुला। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह

सेंसेक्स में 40 अंक का...- India TV Hindi
सेंसेक्स में 40 अंक का उछाल, रुपया 6 पैसे मजबूत

नई दिल्ली: देश के प्रमुख शेयर बाजार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख देखा गया। वहीं आज रुपया भी बढ़त के साथ खुला।

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.51 बजे 82.21 अंकों की तेजी के साथ 27,891.56 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 13.60 अंकों की तेजी केसाथ 8,434.60 पर कारोबार करते देखे गए।


बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 40.19 अंकों की तेजी के साथ 27,849.54 पर खुला।

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 11.50 अंकों की तेजी के साथ 8,432.50 पर खुला।

रुपया 6 पैसे मजबूत

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन रुपए ने डॉलर के मुकाबले मजबूत शुरुआत की। आज रुपया 6 पैसे की मजबूती के साथ 63.58 पर खुला है। आपको बता दे कि गुरुवार को रुपया 63.64 पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।